IPL 2018: 27 और 28 जनवरी से बेंगलुरू में होगी नीलामी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी अगले साल 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ियों की वापसी से यह बड़ी नीलामी होगी जो कि बेंगलुरू में 27 और 28 जनवरी को होगी। बेंगलुरु में ही इससे पहले सभी नीलामी आयोजित की गई थीं और इसलिए वह फ्रेंचाइजी की पसंद था।' इस साल की नीलामी में 80 करोड़ रूपये का बजट होगा जबकि पहले यह 66 करोड़ रूपये था। एक फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है जिनमें दो 'राइट टू मैच' कार्ड भी शामिल हैं।
बता दें इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की नीति और राइट टू मैच की नीति को समाप्त करने का सुझाव दिया था, जबकि किंग्स XI पंजाब ने केवल 2 ही खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की सलाह दी थी। अधिकतर अन्य टीमें 3 से 5 खिलाड़ियों (रिटेन और राइट टू मैच सहित) को इस सूची में चाहते थे।
आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी होना तय है. इसी के साथ ही आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की बैठक से ये लगभग साफ हो गया है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का ही हिस्सा होंगे। एक टीम को अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने का अवसर दिया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
