CWG 2014: शूटिंग में भारत को 2 गोल्ड, 3 सिल्वर , राष्ट्रपति ने दी बधाई

ग्लासगो| राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन भारत को दो स्वर्ण और तीन सिल्वर पर संतोष करना पड़ा। शनिवार का दिन पूरी तरह से निशानेबाजों के नाम रहा।। निशानेबाजी में दिन की पहली सफलता प्रकाश नानजप्पा ने दिलाई, जबकि पहला स्वर्ण पदक अपूर्वी चंदेला ने दिलाई। राही सरनाबोत ने भी दिन के आखिरी निशानेबाजी स्पर्धा में सोने पर निशाना लगाकर दिन का स्वर्णिम समापन किया।

शूटिंग में भारत को 2 गोल्ड, 3 सिल्वर , राष्ट्रपति ने दी बधाई

जिसके बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को ग्लासगो में चल रहे 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, निशानेबाज मलायका गोयल और भारोत्तोलक संतोषी मात्सा को बधाई दी।

इसके साथ ही भारत ने अब तक निशानेबाजी में सात पदक जीत चुका है। नानजप्पा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। क्वालीफिकेशन में पहला स्थान हासिल करने वाले प्रकाश ने फाइनल में कुल 198.2 अंक हासिल किए। आस्ट्रेलिया के रेपाचोली ने 199.5 अंकों के साथ स्वर्ण जीता जबकि इंग्लैंड के माइकल गाउल्ट ने 176.5 अंकों के साथ कांस्य जीता।

इसके बाद अपूर्वी ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अनोइका ने रजत पदक हासिल किया। अपूर्वी ने 206.7 अंक और अनोइका ने 204.9 अंक हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वियों से कहीं बेहतर साबित हुईं।

नानजप्पा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया

दिन का आखिरी निशानेबाजी स्पर्धा महिला वर्ग में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा रहा, जिसमें फिर से भारतीय महिलाओं ने परचम लहराते हुए पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

राही ने बैरी बडन शूटिंग सेंटर में स्वर्ण के लिए अपनी हमवतन अनीशा से स्पर्धा करते हुए आठ अंक हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि दो अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं अनीशा को रजत पदक मिला। आस्ट्रेलिया की ललिता याउल्यूशक्या को कांस्य पदक मिला।

अभिनव बिंद्रा और मलायका गोयल ने शुक्रवार को क्रमश: स्वर्ण और रजत पर निशाना लगाया था। अभिनव बिंद्रा ने इस जीत के बाद ऱाष्ट्रमंडल खेलों से संन्यास लेने का ऐलान किया है।

Story first published: Sunday, July 27, 2014, 8:04 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+