For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CWG 2014: पहले दिन भारत को संजीता-सुखेन ने दिलाया सोना, देश को मिले 7 मेडल

ग्लासगो| राष्ट्रमंडल 2014 की शुरूआत भारत के लिए धमाकेदार हुई है। जहां भारतीय इस बात से निराश थे कि भारत की शान शटलर सायना नेहवाल इस खेल का हिस्सा नहीं बन पायी हैं जिसके कारण भारत की झोली में स्वर्ण आने के चांसेज कम ही थे वेकिन नहीं भारत के और नौनिहालों ने इस निराशा को दूर कर दिया और राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन ही भारत को गोल्ड मेडल मिल गया जिसे दिलाया वेटलिफ्टिंग में भारोत्तोलक संजीता खुमुकचाम ने ।

पहले ही दिन भारत को संजीता-सुखेन ने दिलाया सोना, देश को मिले 7 मेडल

भारोत्तोलक संजीता खुमुकचाम ने महिलाओं के 48 किलोग्राम भारवर्ग में 173 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पर कब्जा किया, जबकि मीराबाई चानू सैखोम ने इसी वर्ग में 170 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक हासिल किया। इस खेल में नाइजीरिया तीसरे नंबर पर उनकी खिलाड़ी नकेची ओपारा ने कुल 162 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।

संजीता और मीराबाई दोनों मणिपुर से हैं

आपको बता दें कि मणिपुर की संजीता स्नैच स्पर्धा के तीनों चरणों में सफल रहीं, तथा क्रमश: 72, 75 एवं 77 किलोग्राम भार उठाए। तो वहीं स्नैच स्पर्धा में उधर मीराबाई 775 किलोग्राम भार उठाने में अंतत: सफल रहीं। मीराबाई ने बहुत ही सफाई और खूबसूरती से पहली दो कोशिशों में सफलता पाई, लेकिन तीसरी कोशिश में 98 किलोग्राम भार उठाने में वह असफल हो गईं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

जबकि पुरुष 56 किग्रा वर्ग में सुखेन ने कुल 248 किग्रा (109 और 139) वजन उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया और इस तरह वेट लिफ्टिंग में भारत के पास दो गोल्ड आ गये।

तस्वीरों में जानिए CWG-2014 की मेजबानी करने वाले शहर को

भारत के जूडो खिलाड़ी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है इम्फाल की कल्पना थोडम ने 20वें राष्ट्रमंडल खेल के पहले दिन गुरुवार को जूडो स्पर्धा के महिला वर्ग के 52 किलोग्राम भारवर्ग का कांस्य पदक जीत लिया। स्कॉटिश एग्जिबिशन कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसईसीसी) के हॉल नंबर तीन में महिला वर्ग के 52 किलोग्राम भारवर्ग के तहत कांस्य पदक के लिए हुए दूसरे मुकाबले में थोडम ने मॉरिशस की क्रिस्टियाने लेंगेनटिल को हराकर कांस्य पर कब्जा जमाया।

तो वहीं भारतीय जूडो खिलाड़ियों सुशीला लिक्माबाम और नवजोत चाना को पहले दिन गुरुवार को अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने चार पदक जीत लिए हैं, इस कांस्य पदक के साथ ही भारत ने मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन अब तक एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीत लिए हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+