For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CWG 2017: वेटलिफ्टिंग में भारत को एक को मिला एक और स्वर्ण, वेंकट राहुल ने किया झंडा बुलंद

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीयों का जलवा कायम है। इस बीच शनिवार को वेटलिफ्टिंग में भारत ने दूसरा गोल्ड अपने नाम किया है। आज पहले सतीश कुमार शिवलिंगम और अब भारत के वेंकट राहुल रगाला ने वेटलिफ्टिंग में पुरुषों के 85 किलोग्राम वाले वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है। राहुल ने भारत को चौथा गोल्ड दिलाया है। इस गोल्ड के साथ भारत अब मेडल तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

गोल्ड के लिए उतरे राहुल ने 182 किलो के अपने पहले सफल प्रयास ने जबरदस्त उत्साह और जोश भर दिया। उसके बाद अगले ही प्रयास में राहुल को अपने ऊपर पूरा भरोसा था कि इस बार भी लीड लेते हुए 187 किलोग्राम को सफलतापूर्वक उठा लेंगे।

इससे पहले राहुल ने अपने पहले प्रयास में अन्य सभी प्रतिद्वंदी की तुलना में सबसे ज्यादा 147 किलोग्राम का वजन उठाया। उसके बाद 151 किलोग्राम के दूसरे प्रयास में राहुल असफल रहे, लेकिन उन्होंने तुरंत अपने तीसरे प्रयास में सफलतापूर्वक उठा दिया और समोआ के डॉन ओपेलोगे के साथ टाई कर दिया।

इससे पहले आज ही 77 किग्रा भारवर्ग में भारत के सतीश कुमार शिवलिंगम ने चुनौती पेश करते हुए 77 किग्रा वर्ग गोल्ड दिलाया था। सतीश ने कुल 317 किग्रा भार उठाकर पहले स्थान पर रहे। उन्होंने स्नैच में 144 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 173 किग्रा भार उठाया।

Story first published: Saturday, April 7, 2018, 17:24 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+