For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CWG 2018: अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप स्पर्धा में जीता कांस्य

गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाज अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया हैं। डबल ट्रैप में अंकुर मित्तल ने कांस्य जीता जिसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 24 पहुँच गई है।

निशानेबाज मोहम्मद अशब और अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में टॉप-6 निशानेबाज ही फाइनल में प्रवेश कर सकते हैं। अनिशानेबाज अशब ने क्वालिफिकेशन में 137 अंक हासिल किए औऱ शूट-ऑफ में पांच अंक हासिल किए, वहीं अंकुर ने 133 अंक हासिल किए। इस क्वालिफिकेशन में स्कॉटलैंड के डेविड मेक्मेथ ने 137 अंकों के साथ शूट-ऑफ में छह अंक लिए और पहला स्थान हासिल किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रेयसी सिंह ने गोल्ड जीत लिया है। गौरतलब है कि क्वालिफिकेशन राउंड में अंकुर ने पांचवां स्थान हासिल किया।गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप स्पर्धा में सोना जीत लिया। मनु भाकर और हीना सिद्धू के बाद शूटर श्रेयसी सिंह ने भारत की झोली में गोल्ड डाला है। निशानेबाजी में इन्होंनें शानदार प्रदर्शन किया हैं।

श्रेयसी ने महिलाओं के डबल ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। यह भारत का 12वां गोल्ड है। निशानेबाज ओम मिथरवाल ने भी पदक अपने नाम किया। ओम मिथरवाल ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। लेकिन जीतू राय पदक जीतने से चूक गए। ओम मिथरवाल ने कुल 201.1 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। जबकि जीतू राय ने 50 मीटर पिस्टल में निराश किया और पदक हासिल नहीं जीत पाए। जीतू 105 का स्कोर कर स्पर्धा से बाहर हो गए।

Story first published: Wednesday, April 11, 2018, 13:22 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+