CWG 2018: जीतू राय ने भारत को दिलाया गोल्ड, ओम मिथरवाल के खाते में ब्रॉन्ज

Commonwealth Games 2018: Jitu Rai wins gold in men's 10m air pistol event | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में आज का दिन भारत के लिए काफी अच्छा जा रहा है। पहले 105 किग्रा वर्ग में प्रदीप सिंह ने सिल्वर मेडल जीता और अब शूटिंग में भारत के खाते में दो और मेडल आए हैं। 10 मीटर पिस्टल श्रेणी में जीतू राय ने गोल्ड मेडल जीता है और ओम मिथरवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही जीतू राय ने गोल्ड मेडल जीतकर एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। जीतू राय ने फाइनल राउंड में 92 पोस्ट किया जबकि उनके प्रतिद्वंदी बेल ने 8.6 पोस्ट हासिल किया। इसके साथ ही जीतू राय के कुल अंकर 235.1 रहे जबकि केरी बेल के खाते में कुल 233.5 अंक आए। 235.1 अंक हासिल करके जीतू राय ने रिकॉर्ड बनाया है।

इस मेडल के साथ ही भारत के खाते में अबतक कुल 15 मेडल आ चुके हैं। आज भारत के खाते में कुल तीन मेडल आ चुके हैं, जिसमे एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक शामिल है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खाते में कुल 15 मेडल आए हैं जिसमे 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल हैं। इससे पहले 105 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में भारत के प्रदीप सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया है। प्रदीप सिंह ने कुल 352 किलोग्राम का वजन उठाकर यह मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने बिना किसी जर्क के 152 और 200 किलोग्राम का वजन उठाया।

इसे भी पढ़ें- भारत के खाते में आया एक और मेडल, 105 किग्रा वर्ग में प्रदीप सिंह ने जीता सिल्वर

Story first published: Monday, April 9, 2018, 8:23 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+