नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे वें कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथे दिन भी भारतीय एथलीट्स का दबदबा कायम है। रवि कुमार ने 10 मी. एयर राइफल में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। इस वर्ग में रवि कुमार और दीपक कुमार पदक की होड़ में थे। कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन महिला कैटेगिरी में मनु भाकर के बाद अब पुरुष वर्ग में भारत को एक और पदक मिला है। इस प्रतियोगिता का सिल्वर मेडल भी भारत की झोली में ही आया। भारत की ही हिना सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता।
मेडल तालिका में भारत 11 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। रवि कुमार रजत पदक के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरे थे, लेकिन उन्हें कांस्य से ही संतुष्ट होना पड़ा। इससे पहले भारत की पूनम यादव ने 69kg भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। पूनम यादव दूसरे प्रयास में 122 किलो ग्राम भार उठाने में असफल रहे लेकिन उन्होंने तीसरे प्रयास में 122 किलोग्राम का भार उठाया।
इससे पहले तीसरे दिन भारत के खाते में दो गोल्ड मेडल आए। वेटलिफ्टर राहुल और सतीश शिवलिंगम ने दो गोल्ड मेडल जीते। इसके साथ ही भारत ने चार गोल्ड, एक सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 6 पदक हासिल कर लिए हैं।