गोल्ड मेडल के लिए जारी बैडमिंटन मुकाबले के दूसरे गेम में पीवी सिंधु 8-11 से बढ़त हासिल की थी। साइना और सिंधु के बीच एक-एक पॉइंट के लिए जोरदार टक्कर देखने को मिला। मैच के दौरान रोमांच चरम पर था। दूसरे गेम में साइना नेहवाल के खिलाफ पीवी सिंधु 5-7 से बढ़त पर दिखीं।
वहीं पहले गेम में साइना नेहवाल ने पीवी सिंधु के खिलाफ 21-18 से जीत दर्ज करते हुए 1-0 की लीड ले ली। दोनों के बीच कांटे की टक्कर जारी है। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में सीनियर नैशनल चैंपियनशिप में साइना और सिंधु आमने-सामने थी, जिसमें साइना ने जीत दर्ज की थी।