For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

निशानेबाजी में भारत का जलवा, तेजस्विनी ने लगाया गोल्ड पर निशाना, अंजुम को सिल्वर

Commonwealth Games 2018 : Tejaswini Sawant Bags Gold, Anjum Moudgil Wins Silver | वनइंडिया हिंदी

गोल्ड कोस्ट: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की तेजस्विनी सावंत ने महिलाओं की 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। तेजस्विनी ने कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 457.9 पॉइंट्स हासिल किए। भारत का यह 15वां गोल्ड मेडल है। वहीं महिलाओं की 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में भारत की अंजुम मोदगिल ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। इस इवेंट के गोल्ड और सिल्वर भारत को हासिल हुए हैं। इसके पहले तेजस्विनी सावंत 446.4 पॉइंट्स के साथ पहले और अंजुम 446.6 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर चल रही थीं।

कल भी 8वें दिन एक बार फिर शूटिंग में भारत की तेजस्विनी सावंत ने 50 मी राइफल प्राोन में सिल्वर जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन गुरुवार को शूटर तेजस्विनी सावंत ने भारत को पहला पदक दिलाया। उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में सिल्वर हासिल किया। तेजस्विनी 618.9 अंक के साथ दूसरे स्थान रहीं, जबकि सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे ने रिकॉर्ड 621.0 अंक हासिल कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। स्कॉटलैंड की सिओनेड (618.1) ने ब्रॉन्ज जीता। भारत की अंजुम मौदगिल (602.2) 16वें नंबर पर रहीं।

वहीं अन्य खेलों में बैडमिंटन के मेन्स डबल्स में चिराग शेट्टी और सात्विक की जोड़ी ने मलेशिया के पेंग सून और सून गोह की जोड़ी को 21-14, 15-21, 21-9 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि एथलाटिक्स में भारत की रिले टीम जैकब अमोज, जीवन सुरेश, मुहम्मद अनस और अरोकिया राजीव ने मैन्स 4*400 के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। क्वालिफाइंग राउंड में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही।

ये भी पढ़ें: CWG 2018: शूटर तेजस्विनी ने भारत को दिलाया 25वां पदक, जीता सिल्वर

Story first published: Friday, April 13, 2018, 16:27 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+