For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CWG 2018: वेटलिफ्टिंग में भारतीयों का दबदबा कायम, 94 किग्रा वर्ग में विकास ठाकुर ने जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में इंडियन एथलीट की तरफ से पदक जीतने का सिलसिला जारी है। कॉमनवेल्थ गेम्स में इंडियन वेटलिफ्टर्स ने अब तक सबसे ज्यादा पदक दिलाए हैं। इस बीच विकास ठाकुर ने भी 94 किग्रा वर्ग वाले वेटलिफ्टिंग में भारत की झोली में कांस्य पदक डाला है। भारत के विकास ठाकुर स्नैच कैटेगिरी में तीनों प्रयास कामयाब रहे। उन्होंने इस वर्ग में 152, 156 और 159 किग्रा भार वजन उठाया, लेकिन क्लीन एंड जर्क वर्ग में शुरुआती सफल प्रयास के बाद उनकी दूसरा प्रयास नाकाम रहा। इससे पहले आज सुबह पूनम यादव ने गोल्ड मेडल जीता था।

विकास ठाकुर क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने 192 किलो वजन उठाया, लेकिन 200 किलो वजन उठाने के उनके दोनों प्रयास नाकाम रहे। कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन भारत ने दो गोल्ड अपने नाम किए। पूनम यादव के बाद निशानेबाजी की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने शानदार स्वर्ण पदक पर अपना निशाना लगाया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब तक 11 मेडल अपने नाम किए हैं, जिसमें से 6 गोल्ड, दो सिल्वर और ब्रॉन्ज शामिल है। ऑसट्रेलिया 23 गोल्ड मेडल के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, दूसरे और स्थान पर क्रमश: इंग्लैंड और कनाडा है।

वहीं, आज सुबह चौथे दिन भारत की पूनम यादव ने अपना पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल जीता, इससे पहले उन्होंने 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 63 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था।

Story first published: Sunday, April 8, 2018, 13:35 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+