आस्ट्रेलिया ने टास जीता पहले बल्लेबाजी का फैसला
नागपुर. 14 अक्टूबर.वार्ता. आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज यहां खेले जा रहे छठे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
आस्ट्रेलिया की टीम में आेपनर मैथ्यू हेडन चोट के कारण नहीं खेल रहें हैं और उनकी जगह ब्रैड हैडिन को टीम में शामिल किया गया है
उधर भारतीय टीम में भी एक बदलाव किया गया है 1 तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह के स्थान पर शांतकुमारन श्री संत को शामिल किया गया है
दोनों टीमे इस प्रकार है.... भारत... महेन्द्र सिंह धोनी. कप्तान. युवराज सिंह .उपकप्तान. सचिन तेंदुलकर. राबिन उथप्पा. राहुल द्रविड. इरफान पठान. हरभजन सिंह. जहीर खान. सौरभ गांगुली. शांतकुमारन श्री संत और मुरली कार्तिक
आस्ट्रेलिया...रिकी पोंटिंग.कप्तान. एडम गिलक्रिप्ट. उप कप्तान.माइकल क्लार्क. ब्रैड हौज. एंड्रयू सायमंड्स. जेम्स होप्स. ब्रेड हाग. ब्रेट ली. मिशेल जानसन. नाथन ब्रेकन. ब्रैड हैडिन
सत्यकाम महेंद्र1022वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications