डोप टेस्ट में दोषी पाई गईं गोल्ड मेडलिस्ट संजीता चानू
नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता वेटलिफ्टर संजीता चानू को प्रतिबंधित पदार्थ लेने का दोषी पाए जाने के चलते आंतरिक रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। समाचार ऐजेंसी एएनआई के मुताबिक संजीता को आंतरिक रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के मुताबिक संजीता डोप टेस्ट में फेल रहीं और प्रतिबंधित पदार्थ लेने की दोषी पाई गईं। हालाकि अभी भारतीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। यदि संजीता का डोप टेस्ट में फेल होना कन्फर्म हो जाता है तो उन्हें अपने मेडल से हाथ गंवाना होगा।
आपको बता दें कि इसी साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की महिला खिलाड़ी संजीता चानू ने स्वर्ण पदक दिलाया था। संजीता ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एकतरफा प्रदर्शन किया और महिलाओं की 53 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में भारत की झोली में एक और स्वर्ण डाला था। चानू ने स्नैच में 84 किलोग्राम का भार उठाया जो गेम रिकार्ड रहा। वहीं, क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 108 किलोग्राम का भार उठाया और कुल 192 के कुल स्कोर के साथ सोने का तमगा अपने नाम करने में सफल रहीं।
CWG Gold medalist weightlifter Sanjita Chanu tests positive for a banned substance, provisionally suspended. pic.twitter.com/vRCKgQiMxk
— ANI (@ANI) May 31, 2018
स्पर्धा का रजत पापुआ न्यू गिनी की लाउ डिका ताउ को मिला, जिनका कुल स्कोर 182 रहा। कनाडा की रचेल लेब्लांग को 181 के कुल योग के साथ कांस्य से संतोष करना पड़ा। अगर संजीता सस्पेंड होती हैं तो ये मेडल पापुआ न्यू गिनी की लाउ डिका ताउ को मिल जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
