Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल में अनियमितता की जांच के लिए समिति गठित

नई दिल्ली। "खेल अभी खत्‍म नहीं हुआ, पिक्‍चर अभी बाकी है मेरे दोस्‍त..." जी हां पिक्‍चर अब शुरू हुई है राष्‍ट्रमंडल खेलों में अनियमितताओं की जांच की। केंद्र सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए खेलों में अनियमितता की शिकायतों की जांच के लिए एक उच्‍चस्‍तरीय समिति गठित कर दी है। यह समिति पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक वीके शंगुलू की अध्‍यक्षता में गठित की गई है।

यह समिति इस महा आयोजन से संबंधित सभी मामलों का परीक्षण करेगी। आधिकारियों के मुताबिक समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपेगी। यह जांच समिति राष्ट्रमंडल खेलों के आचरण एवं संगठन से संबंधित सभी मामलों की जांच करेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने शुक्रवार सुबह कहा था सरकारी एजेंसियां खेलों की तैयारियों में धन के दुरुपयोग के आरोपों की जांच करेंगी। तिवारी ने भ्रष्टाचार के आरोपों और खेलों की तैयारियों में हुई देरी संबंधी प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा, "जहां भी सार्वजनिक पैसा खर्च हुआ, वहां स्वाभाविक रूप से आडिट प्रक्रिया शुरू हो जाती है। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकारी इकाइयां अपना कर्तव्य निभाएंगी।"

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को क्लीन चिट दे रही है, तिवारी ने कहा कि क्लीन चिट या अनक्लीन चिट देना पार्टी का काम नहीं है। तिवारी ने कहा, "यदि कोष के खर्चे जाने में कोई कथित अनियमितता है तो निश्चितरूप से उसकी जांच की जरूरत है। हमारा यही रुख है.. यदि इस तरह के आरोप हैं कि धन को सही तरीके से खर्च नहीं किया गया, तो सरकारी एजेंसियां देश की संतुष्टि के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।"

दूसरी ओर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को खेलों की तैयारियों में कथित अनियमितताओं को लेकर हमला किया। भाजपा ने कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार के आरोपों को गंभीरता से लेना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि समापन समारोह के दौरान कलमाडी की छी छी हो रही थी, जबकि खिलाड़ियों और कलाकारों को बधाइयां मिल रही थीं। जावड़ेकर ने कहा, "जनता ने अपना फैसला दे दिया है। जनता खेलों में भ्रष्टाचार को लेकर गुस्से में है।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+