इंजमाम को जीत के साथ विदाई देने की कोशिश करेगा पाकिस्तान
लाहौर . 07 अक्टूबर . रायटर . पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सोमवार से यहां आयोजित दूसरे टेस्ट में 20 रन बना लें तो वह टेस्ट क्रिकेट में अपने देश की आेर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी के गौरव के साथ रिटायर होंगे1 इंजमाम ने अब तक 119 टेस्टों में 8813 रन बनाए हैं1 पाकिस्तान की आेर से जावेद मियांदाद ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 8832 रन बनाए हैं1 37 साल के इंजमाम ने अपना पिछला टेस्ट जनवरी में खेला था1 उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने से निजी कारणों से इनकार कर दिया था और पाकिस्तान ने यह मैच 160 रन से गंवा दिया1 इस मैच के बाद रिटायर होने की घोषणा कर चुके इंजमाम ने कहा .. मेरे लिए यह भावुकता से भरा समय होगा1 मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे आखिरी मैच में पाकिस्तान विजयी होगा1 मेरे लिए इससे अच्छी विदाई कुछ नहीं हो सकती1 .. पाकिस्तान के चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि इंजमाम का अनुभव और मौजूदगी इस मैच में देश के खिलाडियों की हौसला आफजाई करेगी
पार्थिव.नंद1218 जारी.रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications