बोपन्ना ने जीत से खाता खोला
रोहन बोपन्ना ने सीधे सेटों में जीत हासिल की
भारत के टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने पुरुषों के सिंगल्स का मैच जीतकर टेनिस मुक़ाबलों में भारत को अच्छी शुरुआत दी है.
रोहन बोपन्ना ने पहले दौर के मैच में यूगांडा के रॉबर्ट बुइंज़ा को सीधे सेटों में मात दी.
रोहन बोपन्ना के खेल के सामने बुइंज़ा काफ़ी बौने साबित हुए.
बोपन्ना ने पहला सेट 6-1 से और दूसरा सेट 6-4 से जीता. मैच सिर्फ़ एक घंटे दो मिनट तक चला.
पहले सेट में बोपन्ना ने दो सर्विस ब्रेक करके 5-1 से बढ़त हासिल कर ली थी.
फिर 6-1 से सेट जीतकर उन्होंने अच्छी शुरुआत की. पहला सेट सिर्फ़ 21 मिनट चला. दूसरे सेट में बुइंज़ा ने पहले के मुक़ाबले खेल तो अच्छा दिखाया लेकिन उन्होंने ग़लतियाँ कम नहीं की.
दूसरे सेट में बोपन्ना को चार बार सर्विस ब्रेक करने का मौक़ा मिला लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए. पाँचवीं बार उन्होंने सर्विस ब्रेक करके 3-2 से बढ़त ली.
आख़िरकार दूसरा सेट उन्होंने 6-4 से जीता और टेनिस मुक़ाबलों में जीत से भारत का खाता खोला.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

