Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गगन ने अभिनव को पछाड़कर सोना जीता

अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग ने एक ही दिन पहले मिलकर स्वर्ण जीता था. भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन पदकों की शुरुआत निशानेबाज़ी से की है और गगन नारंग ने 10 मीटर एयर राइफ़ल स्पर्द्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है.

इसी स्पर्द्धा में उनका मुक़ाबला अपने ही देश के अभिनव बिंद्रा से था और बिंद्रा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. गगन नारंग का ज़बरदस्त फ़ॉर्म लगातार उनका साथ दे रहा है और उन्होंने लगातार दूसरे दिन भी स्वर्ण पदक जीता. इससे पहले निशानेबाज़ी में ही पुरुषों के डबल ट्रैप युगल मुक़ाबले में भारत के रंजन सोढ़ी और अशर नोरिया को रजत पदक मिला.

इस मुक़ाबले का स्वर्ण इंग्लैंड को गया. स्टीवन वॉल्टन और स्टीवन स्कॉट ने ये पदक जीता. प्रतियोगिता के पहले दिन निशानेबाज़ी में भारत को दो स्वर्ण और दो रजत हासिल हुए थे. अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफ़ल युगल स्पर्द्धा में 1200 में से 1193 अंक हासिल करके ये पदक भारत की झोली में डाला.

इन दोनों ने जीत के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड भी बनाया था. मगर उस युगल मुक़ाबले में भी नारंग का प्रदर्शन बिंद्रा से बेहतर था जबकि नारंग ने 600 में से 598 और बिंद्रा ने 595 अंक हासिल किए थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+