सीबीआई के ज़रिये जो केस दर्ज किए किए गए हैं, वे क्वीन बेटन रिले से संबंधित हैं.आरोप है कि आयोजन समिति ने बेटन रिले के लिए लंदन स्थित कंपनी को नियम क़ायदे का अनुसरण किए बिना चार लाख 50 हज़ार पाउंड का ठेका दे दिया था.अक्तूबर में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल आयोजन मे हुई गड़बड़ियों और घोटालों के आरोपों की वजह से विवादों से घिरी रही हैं.
कुछ दिनों पहले ही इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव सुरेश कलमाड़ी को कांग्रेस संसदीय सचिव के पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था.इस मामले को लेकर संसद में भी ख़ूब हंगामा होता रहा है और विपक्षी राजनीतिक दलों ने तो यहाँ तक कहा है कि ये सब कांग्रेस के बड़े नेताओं की सांठगांठ से किया गया है.