हूपर की नज़र घटनाओं पर
पंकज प्रियदर्शी
बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक हूपर ने कहा है कि दिल्ली में जामा मस्जिद के पास हुई घटना के बाद वे अधिकारियों से संपर्क में हैं और जानकारी मिलने के बाद वे कुछ कहने की स्थिति में होंगे.
दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन तीन से 13 अक्तूबर तक होना है.
जामा मस्जिद की घटना के बारे में पूछे जाने पर माइक हूपर ने कहा कि अभी उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है.
हालाँकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वे सुरक्षा अधिकारियों से संपर्क में हैं और उन्हें उनकी रिपोर्ट का इंतज़ार है.
बीबीसी के साथ विशेष बातचीत में माइक हूपर ने कहा, "जैसे ही ये घटना मेरी जानकारी में आई, मैंने दिल्ली स्थित अपने सुरक्षा सलाहकार से संपर्क किया. मैंने उनसे कहा है कि वे इस बारे में मुझे जानकारी दें. अभी वे जानकारी हासिल कर रहे हैं और इसके बाद वे मुझे पूरी रिपोर्ट देंगे."
उन्होंने कहा कि अधिकारी सूचनाएँ इकट्ठा कर रहे हैं और इसमें कुछ समय लगेगा. वे रिपोर्ट मिलने के बाद ही टिप्पणी करेंगे.
राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी, इस बारे में कोई आश्वासन देने के मुद्दे पर हूपर ने कहा कि इस समय उनके लिए कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाज़ी होगी.
हूपर ने कहा कि उनके अधिकारी सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और इससे ज़्यादा वे कोई भी विवरण नहीं दे सकते हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

