दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का 618 खिलाड़ियों और अधिकारियों का दल है. मेलबर्न में भारत ने कुल 50 पदक जीते थे और चौथे स्थान पर रहा था. दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को अपने खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. अब तक भारत ने कितने पदक जीते हैं आइए नज़र डालते हैं.
1. दस मीटर एयर राइफ़ल में स्वर्ण पदक-शूटिंग में अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफ़ल में 1200 में से 1193 अंक हासिल करके पदक जीता.
2. 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक- शूटिंग में भारत की अनीसा सईद और राही सरनोबत ने भारत के लिए स्वर्ण जीता.
3.50 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक- शूटिंग में 50 मीटर एयर पिस्टल में दीपक कुमार और ओंकार शर्मा की जोड़ी को जीत
4. ग्रीको रोमन 60 किलोग्राम कुश्ती- भारत के रवींदर सिंह को स्वर्ण
खेलों के पहले दिन भारत ने दो रजत और दो कांस्य पदक जीते
1. महिला भारोत्तोलन में रजत पदक-48 किलोग्राम वर्ग में भारत की सोनिया चानू ने जीता
2. महिला भारोत्तोलन में कांस्य पदक- 48 किलोग्राम वर्ग में भारत की संध्या रानी को कांस्य मिला
3. 56 किलोग्राम वर्ग में भारोत्तोलन में रजत- भारत के सुखन डे को रजत
4. 56 किलोग्राम वर्ग में भारोत्तोलन में कांस्य- भारत के वी राव को रजत