जीत के बाद मिली 'गाली'
भारत में तीरंदाज़ी के हेड कोच लिम्बा राम ने आरोप लगाया है कि महिला रिकर्व मुक़ाबले में महिला तीरंदाज़ों के स्वर्ण पदक जीतने के लिए इंग्लैंड के एक अधिकारी ने उन्हें गाली दी.
डोला बनर्जी, बोम्बेला देवी और दीपिका कुमारी ने इंग्लैंड की टीम से कड़े मुक़ाबले के बाद जीत हासिल की और उन्हें स्वर्ण पदक मिला.
इस जीत के बाद लिम्बा राम इंग्लैंड के अधिकारियों से हाथ मिलाने पहुँचे. लेकिन लिम्बा की मानें तो इंग्लैंड के एक अधिकारी ने उन्हें गाली दे दी.
हालाँकि इस घटना के बाद लिम्बा राम ने अपना आपा नहीं खोया और इसकी अनदेखी कर दी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में लिम्बा राम ने कहा, "इंग्लिश टीम के रंग के कपड़े पहने एक व्यक्ति अधिकारियों के स्टैंड में बैठा था. जब मैं वहाँ हाथ मिलाने पहुँचा, तो उन्होंने मुझे गाली दी. मैं सदमे में था. वाक़ई में यह काफ़ी बुरा था."
हालाँकि लिम्बा ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने उस व्यक्ति को नहीं पहचाना और वे इस घटना को भूल जाना चाहते हैं.
इस बीच ब्रिटेन की तीरंदाज़ी टीम की प्रमुख हिल्डा गिब्सन ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
उन्होंने कहा कि आप पहले ये पता कीजिए कि वे व्यक्ति हममें से कोई था या नहीं क्योंकि अगर उन्होंने टीम की जर्सी नहीं पहनी होगी, तो वे हमारी टीम का हिस्सा नहीं हो सकते.
हालाँकि उन्होंने ये भी कहा कि वे भारतीय कोच से इस बारे में बात करेंगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

