रेनूबाला ने दिलाया पहला स्वर्ण
रेनू बाला ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया
भारत की रेनू बाला चानू ने भारोत्तोलन में दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक भारत को दिलाया है.
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेनू बाला चानू ने 58 किलोग्राम वर्ग में यह कमाल कर दिखाया.
रेनू बाला ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को अपने आसपास भी नहीं पटकने दिया.
रेनू बाला सिर्फ़ आख़िरी प्रयास में 103 किलोग्राम का वज़न नहीं उठा पाईं, लेकिन उस समय तक उन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया था और स्वर्ण उनके हिस्से में आ चुका था.
ऑस्ट्रेलिया की शॉन ली ने रेनू बाला के पास आने की जी-तोड़ कोशिश की लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाई और उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा.
इंग्लैंड की ज़ो स्मिथ को कांस्य पदक मिला.
शुरू से ही रेनू बाला बहुत अच्छी स्थिति में नज़र आ रही थीं और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया.
स्नैच में उन्होंने 90 किलोग्राम का वज़न उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

