Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बोले, भारत के खिलाफ सीरीज एशेज से भी बड़ी

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन मैचों के बाद भारत सीरीज में 2-1 से आगे है और इसी के साथ भारत की टीम ने आईसीसी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप पर अपनी दावेदारी को प्रबल कर दिया है। टीम इंडिया ने अहमदाबाद टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी है। लगातार दो टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की हार के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने भी आलोचना की है। साथ ही इंग्लैंड के रोटेशन पॉलिसी की भी आलोचना की है।

इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी के तहत जॉस बटलर, मोईन अली को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से दो टेस्ट मैच के बाहर बाहर कर दिया गया। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान बेल ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की रोटेशन पॉलिसी की आलोचना करते हुए कहा कि अगर भारत इंग्लैंड का दौरा कर रहा होता तो वह कभी भी अपने खिलाड़ियों को रोटेशन पॉलिसी के तहत आराम नहीं देता।

इयान बेल ने कहा कि भारत गर्मियों में इंग्लैंड का दौरा करेगा, अगर वो 2-0 से आगेहो या 1-0 से आगे हो तो क्या वो खिलाड़ियो को रोटेट करेंगे। मुझे नहीं लगता है। इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया और भारत का दौरा करती है और जीत दर्ज करती है तो इसे लंबे समय तक याद किया जाता है। मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ सीरीज एशेज से भी बड़ी सीरीज है। बेल ने कहा कि बतौर खिलाड़ी उसका फॉर्म आता है और जाता है, लेकिन जब आप अच्छा खेल रहे हो तो मुझे नहीं लगता है टीम में बदलाव करना चाहिए। जीत के मिश्रण को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। यह सीरीज एशेज से भी बड़ी है, ऐसे में इतनी बड़ी सीरीज में खिलाड़ियों को क्यों रोटेट किया जा रहा है, मेरे हिसाब से यह गलत फैसला है।

Story first published: Friday, February 26, 2021, 15:50 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+