Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वें टेस्ट में अजिंक्या रहाणे के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान अजिंक्या रहाणे की अगुवाई में भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कप्तान अजिंक्या रहाणे ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। रहाणे ने अपने करियर का 23वां अर्धशतक इस मैच में जड़ा और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रहाणे का यह पांचवा अर्धशतक है। इसके साथ ही बॉक्सिंग डे टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले रहाणे पांचवे भारतीय कप्तान बन गए हैं। सबसे पहले 1985 में कपिल देव ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैं यह कारनाम किया था।

बॉक्सिंग डे टेस्ट की बात करें तो 1999 में सौरव गांगुली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं 2003 में एक बार फिर से गांगुली ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैं अर्धशतक लगाया था। इसके बाद 2018 में कप्तान विराट कोहली ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। अहम बात यह है कि कप्तान रहाणे की अगुवाई में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वां टेस्ट मैच खेल रही है। इसके साथ ही इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसके खिलाफ भारतीय टीम ने 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वें टेस्ट में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी रहाणे के नाम दर्ज हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में लाला अमरनाथ भारतीय टीम के कप्तान थे। इसके बाद 25वें टेस्ट मैच में नवाब पटौदी भारतीय टीम के कप्तान थे। वहीं 50वें टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी। जबकि 75वें टेस्ट मैच में अनिल कुंबले ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी इसके बाद अजिंक्या रहाणे के नाम 100वें टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी का रिकॉर्ड रहाणे के नाम दर्ज हो गया है। बता दें कि टीम इंडिया के रेग्युलर कप्तान विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं इसी वजह से वह वापस स्वदेश लौट आए हैं।

Story first published: Sunday, December 27, 2020, 11:54 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+