Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने के लिए मिली अनुमति, BCB ने दी NOC

नई दिल्ली। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल के इस सीजन में खेलने की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अनुमति दे दी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से मुस्तफिजुर को एनओसी दे दी गई है, जिसके बाद मुस्तफिजुर के आईपीएल के इस सीजन में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस नीलामी में 1 करोड़ रुपए में खरीदा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने इस बात की पुष्टि की है कि मुस्तफिजुर रहमान को एनओसी दे दी गई है, साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाले दो टेस्ट मैचों कीसीरीज में नहीं शामिल किया गया है।

मिन्हाजुल ने बताया कि हमने उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी दे दी है, वो हमारे आगामी श्रीलंका टेस्ट प्लान में शामिल नहीं है। बेहतर है कि वो आईपीएल में खेले और कुछ अनुभव हासिल करें। बता दें कि इससे पहले शाकिब अल हसन को लेकर काफी विवाद हुआ था। उन्होंने टेस्ट सीरीज में खेलने की बजाए आईपीएल में खेलने का फैसला लिया, जिसके चलते बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और शाकिब के बीच तनाव देखने को मिला था। बीसीबी ने शाकिब को चेतावनी दी थी कि वह उन्हें एनओसी देने के बारे में विचार करेगा, हालांकि बाद में बीसीबी ने अपने फैसले पर यू टर्न ले लिया और शनिवार को शाकिब अल हसन भारत आ गए।

आईपीएल को लेकर मुस्तफिजुर रहमान का कहना था कि मेरी पहली प्राथमिकता देश के लिए खेलना है, अगर मुझे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किया जाता है तो मैं निसंदेह टेस्ट सीरीज में खेलूंगा। लेकिन अगर मुझे नहीं चुना जाता है तो बीसीबी मुझे बताए कि मैं नहीं चुना गया हूं। ऐसे में अगर मुझे एनओसी दी गई तो मैं आईपीएल खेलूंगा, लेकिन मेरे लिए देशभक्ति पहले है। बता दें कि पिछले साल बीसीबी ने मुस्तफिजुर को एनओसी नहीं दी थी। बीसीबी ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों को साल में सिर्फ दो फ्रेंजाइजी बेस्ड टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दी थी।

Story first published: Sunday, March 28, 2021, 9:30 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+