IPL 2020: क्या होगा अगर सुपर ओवर भी हो गया टाई? जानें इसके रोचक नियम
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का 13वां संस्करण अभी भी अपने शुरुआती चरण में है, लेकिन टूर्नामेंट, जैसा कि उम्मीद थी, पहले से ही काफी ड्रामा कर चुका है। कैश रिच लीग रोमांच की बाछौर भी उतनी ही शानदार तरीके से कर रही है। खास पिछले दो मैचों ने लीग का ध्यान पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसको की ओर खींचा है और ऐसा लगता है आईपीएल के शुरुआती 10 मुकाबलों ने क्रिकेट को अब जाकर जीवंत किया है। पहले ही दस मैचों के दौरान दो रोमांचकारी सुपर ओवर्स का आना तो सोने पर सुहागा ही है।

IPL 2020 में अब तक दो सुपर ओवर-
आईपीएल 2020 के पहले सुपर ओवर को फैंस ने तब देखा जब 20 सितंबर को टूर्नामेंट के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने एक दूसरे से जीत के लिए जबरदस्त कोशिश की। नतीजन मैच सुपर ओवर में चला गया।
IPL के इतिहास में 99 रन बनाकर आउट हुए हैं केवल ये 3 बल्लेबाज
यहां कैगिसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कैपिटल्स ने सुपर ओवर में चार गेंदों पर ही विपक्षी का काम तमाम कर दिया।
हालांकि, आठ दिनों के बाद, दुनिया ने आईपीएल 2020 के दूसरे सुपर ओवर को देख लिया। विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को दुबई में नाखून चबाने वाले मुकाबले में पहले तो हार की ओर धकेला और फिर खुद मैच को गंवाने की स्थिति में आ गए लेकिन मुख्य ओवरों में दोनों टीमों का प्रयास बराबर रहा, नतीजन मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ।

अगर सुपर ओवर भी हो गया टाई तो?
यहां कप्तान कोहली ने फ्रंट पर आकर आरसीबी के लिए सुपर ओवर में मैच जीतने के लिए जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चौका जड़ा और फिर बाद में अंतिम गेंद पर विजयी शॉट भी लगाया।
लेकिन अगर कोहली आखिरी गेंद पर आउट हो जाते तो क्या होता? नियमों के अनुसार, यदि एक सुपर ओवर भी टाई होता है, तो परिणाम प्राप्त होने तक एक और सुपर ओवर और फेंका जाएगा। यदि एक टीम दूसरे की तुलना में अधिक रन स्कोरिंग नहीं करती है, तो सुपर ओवर की असीमित संख्या होगी।

क्या कहते हैं सुपर ओवर के रोचक नियम-
यहां तक कि अगर दोनों टीमों द्वारा लगाई गई बाउंड्री की संख्या समान है, तो भी दोनों पक्षों को तब तक मुकाबला करना होगा जब तक कि एक टीम दूसरे से ऊपर नहीं निकल जाती।
आपको यहां बता दें कि सुपर ओवर में बनाए गए रन किसी भी रिकॉर्ड में नहीं जाते हैं क्योंकि खिलाड़ी केवल परिणाम प्राप्त करने के लिए खेलते हैं। आईपीएल सुपर ओवर में केवल 3 बल्लेबाजों (2 विकेट) और प्रत्येक टीम के 1 गेंदबाज को हिस्सा लेने की अनुमति है। इसके अतिरिक्त, सुपर ओवर में प्रत्येक टीम को केवल एक रिव्यू मिलता है। मुंबई इंडियंस ने कल अपना एकमात्र रिव्यू का इस्तेमाल तब किया था जब एबी डिविलियर्स क्रीज पर थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
