कैंसिल किया जा सकता है मैनचेस्टर टेस्ट, भारतीय सपोर्टिंग स्टाफ का और सदस्य हुआ कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मैनचेस्टर में शुक्रवार से खेला जाना है, लेकिन इस मैच के आयोजन पर अब खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल गुरुवार को भारतीय सपोर्ट स्टाफ के एक और सदस्य को कोरोना वायरस संक्रमण के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया है। शुक्रवार को खेले जाने वाले इस आखिरी टेस्ट मैच से पहले भारतीय खेमे से एक और सदस्य के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की खबर ने मैच अधिकारियों को कड़े कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है और सभी खिलाड़ियों हो होटल के कमरे में ही रहने का आदेश दिया गया है।
और पढ़ें: 'दिल बहलाने के लिये दी है विश्वकप टीम में जगह', अश्विन के चयन पर गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को अगली सूचना दिये जाने तक होटल के कमरों में रहने के लिये कहा गया है और भारतीय खेमे में पहुंचे सभी सदस्यों को फिर से कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। इन टेस्ट की रिपोर्ट शाम तक आ सकती है, जिसके बाद आखिरी मैच के आयोजन को लेकर फैसला किया जायेगा।
और पढ़ें: बंद नहीं हुए हैं चहल-धवन के लिये T20 World Cup की टीम के दरवाजे, जानें कैसे हो सकती है वापसी

रद्द किया जा सकता है आखिरी टेस्ट मैच
रिपोर्ट की मानें तो भारतीय खेमे से कोरोना संक्रमित होने का यह नया केस बुधवार की शाम को किये गये कोरोना टेस्ट के बाद आया है। भारतीय टीम ने बुधवार को मैनेचेस्टर के मैदान पर उतरकर अभ्यास किया था, ऐसे में इस सपोर्टिंग स्टाफ के संपर्क में आये खिलाड़ियों के भी कोरोना पॉजिटिव होने की उम्मीद है जिसको देखते हुए मैनचेस्टर टेस्ट पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। उल्लेखनीय है कि 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के 4 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें भारतीय टीम 2-1 की बढ़त बनाये हुए हैं, ऐसे में आखिरी मैच कोरोना वायरस के चलते रद्द करना पड़ता है तो दोनों टीमों को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में कोई अंक नहीं मिलेंगे। वहीं पर अगर यह मैच बारिश या टीमों के प्रदर्शन के चलते ड्रॉ होता तो दोनों टीमों को बराबरी के अंक बांट दिये जाते।

हेड कोच समेत 3 सदस्य पहले से क्वारंटीन
गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर पहुंचे भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर समेत 4 सपोर्टिंग स्टाफ को ओवल में खेले गये चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद इन सभी सदस्यों को लंदन में उनके होटल के कमरों में 10 दिन के लिये क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं पर टीम के साथ सिर्फ बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ही यात्रा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के किसी भी खिलाड़ी को अब तक इस महामारी के संपर्क में आने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

बीसीसीआई ने कोहली-शास्त्री को जारी किया है नोटिस
माना जा रहा है कि भारतीय खेमे में हुए इस कोरोना विस्फोट के पीछे टीम के हेड कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली की लापरवाही है जो चौथे टेस्ट मैच के दौरान लंदन में आयोजित किये गये एक बुक लॉन्च समारोह में शामिल हुए थे। रवि शास्त्री ने इस मौके पर अपनी बायोग्रॉफी का विमोचन किया था जिसमें उन्होंने अपने करियर के दौरान बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनके साथ बिताये अनुभव को शेयर किया है। बीसीसीआई ने कोरोना विस्फोट के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से इस मामले पर सफाई देने के लिये नोटिस जारी किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
