Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पेस जीते, सानिया का मैच अधूरा

Paes Saniaमेलबोर्न, 19 जनवरीः भारत के लिएंडर पेस और हंगरी की एग्नेस जावे ने पहला सेट गंवाने के बावजूद चेक गणराज्य की जोड़ी डेविड स्कोच और रेनेटा वोराकोवा को आज यहां 2-6, 6-2, 10-6 से हरा कर आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के मिश्रित युगल के दूसरे राउंड में जगह बना ली.

पेस और जावे ने पहला सेट गंवाने के बाद अपने खेल में सुधार किया और एक घंटा छह मिनट तक चला मुकाबला जीत लिया. महिला युगल में सानिया मिर्जा और आस्ट्रेलिया की एलिसिया मोलिक की जोड़ी का मैच बारिश के कारण अधूरा रहा.

खेल कने के समय तक सानिया और मोलिक का नादिया पेत्रोवा और एलेना वेसनिना की रूसी जोडी से मुकाबला 6-3, 5-7, 1-1, 40-15 पर था. सानिया को शनिवार को अपना यह मैच पूरा करना होगा.

इसके बाद वह एकल के तीसरे राउंड में आठवीं वरीयता प्राप्त अमरीका की वीनस विलियम्स के खिलाफ उतरेंगी. पुरुष युगल में पांचवीं वरीयताप्राप्त पेस और आस्ट्रेलिया के पाल हेनले का मुकाबला भारत के रोहन बोपन्ना और अमरीका के राजीव राम से होगा.

महेश भूपति और बहामा के मार्क नोल्स की जोडी दूसरे राउंड में स्विटजरलैंड के वेस एलेग्रो और बेल्जियम के क्रिस्टाफ व्लिजेन के खिलाफ उतरेगी1 पार्थिव जगबीर2040 वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+