टोक्यो पैरालंपिक: भविना पटेल ने टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
टोक्यो: भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भविना पटेल ने जापान में चल रहे पैरालंपिक खेलों में क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। भविना ने तीन सेटों में जीत दर्ज करते हुए यह उपलब्धि दर्ज की। उन्होंने जॉयस डी ओलिविरिया को इस मुकाबले में मात दी।
भविना क्लास 4 में खेलती हैं। भाविना ने अपनी उच्च रैंकिंग वाली ब्राजील की प्रतिद्वंद्वी ब्राजील की जॉयस डी ओलिवेरा को 12-10, 13-11, 11-6 से हराया। अब उनका सामना सर्बिया की बोरिसलावा पेरीक रैनकोविक से होगा।
इतिहास रचने के बाद भविना ने बताया कि उनकी रणनीति इस मैच में वही थी जो कोच सर ने उनको बताया था, उन्होंने अपने कोच की प्लानिंग फॉलो करने की कोशिश की और नतीजा मिला। उन्होंने बताया की ब्राजील की प्रतिद्वंदी को बॉडी पर थोड़ा इश्यू है, ऐसे में उन्होंने तय किया कि ओलिवेरा को ज्यादा से ज्यादा बॉडी पर खिलाया जाए।
भविना ने बताया, कोच सर ने मुझे एक बेस बनाने के लिए कहा था, उन्होंने जो तकनीक बताई, मैं उसको फॉलो करने की कोशिश कर रही थी और उसी हिसाब से मैं खेली हूं।
भविना का अगला मैच अब वर्ल्ड रैंकिंग नंबर 2 के साथ है जिसके लिए वे खुद को फोकस रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि भरोसा है कि मैं वहां पर भी बेस्ट दूंगी।
इससे पहले अनुभवी पैडलर ने रोमांचक ग्रुप ए मैच में ग्रेट ब्रिटेन की मेगन शेकलटन को 3-1 से हराया था और नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई थी।
टेबल टेनिस में क्लास 1-5 व्हीलचेयर वाले एथलीटों के लिए होती है। व्हीलचेयर और स्टैंडिंग क्लास में जितना कम नंबर होगा, उतना ही ज्यादा एथलीट की कंपीट करने की क्षमता प्रभावित होती जाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
