Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गंभीर, लक्ष्मण और ईशांत की टेस्ट टीम में वापसी

तीनों खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के साथ चार नवम्बर से अहमदाबाद में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।

इन तीनों खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोट लगी थी।

गंभीर और ईशांत जहां घुटने में चोट से परेशान थे वहीं लक्ष्मण को पीठ में तकलीफ थी। तीनों खिलाड़ी बेंगलुरू टेस्ट में नहीं खेल सके थे।

बेंगलुरू टेस्ट मैच में 72 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मुश्किल से उबारने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपना स्थान सुरक्षित रखने में सफल रहे हैं।

पहले टेस्ट के लिए टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, शांताकुमारन श्रीसंत, प्रज्ञान ओझा, अमित मिश्रा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, October 25, 2010, 16:27 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+