हेनिन और गोलोविन ज्यूरिख आेपन के फाइनल में
ज्यूरिख 20 अक्टूबर .रायटर. दुनिया की नंबर एक खिलाडी जस्टिन हेनिन ने चेक गणराज्य की निकोल वैदिसोवा को आज यहां शुरूआती लडखडाहट के बाद 3..6 6..3 7..5 से हराकर ज्यूरिख आेपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया
रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मैच में बेल्जियम की हेनिन का मुकाबला फ्रांस की 19 वर्षीया तातयाना गोलोविन से होगा जिन्होंने इटली की फ्रांसेस्का शियावोने को 6..0 6..4 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी
हेनिन को वैदिसोवा के खिलाफ शुरूआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पडा लेकिन दूसरे सेट से उन्होंने अपनी लय हासिल कर ली1 एक बार फिर निर्णायक सेट में दोनों क ेबीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला लेकिन अंत में हेनिन का अनुभव वैदिसोवा के युवा जोश पर भारी पडा
लेकिन साल का अपना नौंवा खिताब जीतने के लिए हेनिन को गोलोविन के खिलाफ भी इसी तरह के खेल का प्रदर्शन करना होगा1 गोलोविन ने शियावोने के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में एक बार दबाव बनाने के बाद उन्हें उबरने का कोई मौका नहीं दिया और सीधे सेटों में यह मैच जीत लिया
इससे पहले हेनिन ने शुक्रवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मैच में पौलैंड के एग्नीस्जका रदवांस्का को 6..4 6..2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था जबकि मैरियन बातोली के बाएं घुटने में चोट लगने के बाद मैच से हटने के कारण गोलोविन ने अंतिम चार में जगह बनायी थी
प्रेम जगबीर0004रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications