हरभजन और लक्ष्मण ने बताया क्यों बेहद खास बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में एक तरफ जहां इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए तो दूसरी तरफ भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 82 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों की नाबाद पारी खेली और इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। रोहित शर्मा की शानदार पारी की तारीफ करते हुए दिग्गज पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने रोहित शर्मा की तारीफ की है।
लक्ष्मण ने कहा कि जिस तरह से रोहित शर्मा ने अपना आत्मविश्वास दिखाया और अपने वनडे फॉर्मूला के हिसाब से बल्लेबाजी की, मुझे लगता है कि उसी तरह से रोहित ने दूसरे टेस्ट मैच में बड़ा शतक लगाया था और एक बार फिर से उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में उसी गेम प्लान को लागू किया और बल्लेबाजी के दौरान जबरदस्त आत्मविश्वास दिखाया। जब गेंद फुल होती थी तो रोहित शर्मा ड्राइव खेलते थे, लेकिन गुड लेंथ गेंद को सम्मान देते हुए उन्होंने डिफेंसिव शॉट खेला। हम जातने हैं कि वह पुल शॉट बहुत अच्छा खेलते हैं और बैक फुट पर शॉर्ट गेंदों को काफी अच्छे से पंच करते हैं। लिहाजा अगर आप अगर अपने गेम प्लान में आत्मविश्वास दिखाते हैं तो आप लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इससे रोहित केविकेट की कीमत पता चलती है और जिस तरह के अनुशासन की रोहित से अपेक्षा थी वो उनकी बल्लेबाजी में दिखी।
वहीं रोहित की तारीफ करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि जब वरिष्ठ खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलता है तो नए गेंद को जिम्मेदारी से खेलना अहम हो जाता है। रोहित अपनी भूमिका को अच्छे से समझते हैं। जब भी वो अच्छी पारी खेलते हैं, भारतीय टीम ऐसी अच्छी स्थिति में पहुंच जाती है जहां से वो हार नहीं सकती है। रोहित शर्मा की खासियत यही है कि वह तेज गेंदबाज को बखूबी खेलते हैं और जब स्पिन गेंदबाज की बारी आती है तो वो बड़े शॉल लगाते हैं और रन बनाते हैं। विकेट चाहे जैसा हो रोहित की बैटिंग का अंदाज नहीं बदलता है। जबसे उन्होंने टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी शुरू की है वो काफी जिम्मेदारी क्रिकेट बन गए हैं ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
