Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

किरकिरी के बाद इसी हफ्ते BCCI महिला टीम को देगा इनाम राशि

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले साल टी-20 विश्वकप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। जिसके बाद आईसीसी ने भारतीय टीम को उपविजेता के तौर पर 50,0000 अमेरिकी डॉलर की राशि को बीसीसीआई को दी थी। लेकिन एक साल से भी अधिक समय बीत गया और बीसीसीआई से इन राशि को खिलाड़ियों के बीच साझा नहीं किया। जब यह मामला सामने आया तो बीसीसीआई को शर्मिंदगी का साममना करना पड़ा। लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार बीसीसीआई इनाम की राशि को खिलाड़ियों को हफ्ते के भीतर दे देगा।

एक हफ्ते के भीतर मिलेगा पैसा
रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों को इनाम की राशि एक हफ्ते के भीतर मिल जाएगी। भुगतान की राशि को खिलाड़ियों के खाते में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी जल्द ही इस राशि को प्राप्त करेंगी। भुगतान में देरी को लेकर अधिकारी ने कहा कि सामान्य तौर पर 3-4 महीने का समय इसमे लगता है, लेकिन कोरोना के चलते इसके भुगतान में देरी हुई। बीसीसीआई का मुख्यालय मुंबई में है और वहां महामारी की वजह से ऑफिस बंद है।

कोरोना के चलते हुई देरी
बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि ना सिर्फ महिलाओं का भुगतान बल्कि पुरुष टीम का सेट्रल कॉन्ट्रैक्ट, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस, घरेलू खिलाड़ियों की मैच फीस में भी देरी हुई है। कोरोना की वजह से स्थिति खराब होने से पहले पिछले साल जो घरेलू मैच मार्च माह में पूरे हो गए थे उसके लिए खिलाड़ियों का भुगतान सितंबर माह में हो सका था। बता दें कि पिछले साल टी-20 विश्वकप में हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला टीम की कप्तान थीं और उनकी अगुवाई में टीम फाइनल तक पहुंची थी, हालांकि फाइनल मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

फाइनल में टीम ने बनाई थी जगह
दरअसल भारतीय टीम ने नॉकआउट में जगह बनाने में सफलता हासिल की थी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच बारिश कीवजह से नहीं हो सका था और अंक तालिका में ऊपर होने की वजह से भारतीय टीम को फाइनल में सीधे जगह मिल गई थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 184 रन बनाए थे। जबकि भारत की टीम 99 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी।

Story first published: Monday, May 24, 2021, 8:14 [IST]
Other articles published on May 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+