For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Rio Olympics 2016 : रोइंग में तीसरे स्थान के साथ दत्तु बब्बन भोकनल ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई

रियो डि जिनेरियो : एक तरफ जहां शूटिंग में भारतीय महिला एथलीटों ने निराश किया है तो वहीं दूसरी तरफ रोइंग में भारत की उम्मीदें जिंदा हैं। क्वॉलीफायर राउंड में भारत के दत्तू बब्बन भोकनल ने शनिवार यानी 6 अगस्त को यहां रियो ओलंपिक की रोइंग पुरुष एकल प्रतियोगिता में कड़ी चुनौती पेश की। वह तीसरे स्थान पर रहे और इसके साथ उनका क्वॉर्टरफाइनल में प्रवेश हो गया है। Rio Olympics 2016 Shooting: फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने में नाकाम रहीं अपूर्वी चंदेला और अयोनिका पाल

दिन की पहली हीट में सेना के बब्बन 2 हज़ार मीटर की रेस में सात मिनट 21 सेकेंड और 67 नैनोसेकेंड की टाइमिंग के साथ तीसरे स्थान पर रहे। क्यूबा के एंजेल फौरनियर रोड्रिगेज (सात मिनट 6.89 सेकेंड) और मेक्सिको के जुआन कार्लोस काबरेरा (सात मिनट 8.27 सेकेंड) क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे।

बब्बन रेस के पहले 500 मीटर में दूसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन दूसरी लेन में मौजूद मेक्सिको के खिलाड़ी ने 700 मीटर के करीब पहुचंते ही अचानक तेजी पकड़ ली और बब्बन को पछाड़ दिया। तीसरा स्थान कायम रखने के साथ ही बब्बन ने रोइंग में भारत की उम्मीदों को भी कायम रखा है। वह दूसरे स्थान पर रहने वाले काबरेरा से 13 सेकेंड से ज्यादा समय से पीछे रहे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+