Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहम्मद शमी ने बताया क्यों भारतीय गेंदबाजी है बेस्ट, विपक्ष को सोचने पर होना पड़ता है मजबूर

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भरोसा है कि विपक्षी टीमें आजकल इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि भारत की टीम के लिए किस तरह की पिच तैयार करें जिससे कि उन्हें स्वदेश में फायदा हो। मोहम्मद शमी इंग्लैंड के दौरे के लिए चयनित टीम का हिस्सा हैं। इस टीम में तेज गेंदबाजों की जबरदस्त फौज शामिल है जोकि किसी भी टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, उमेश यादव, सरफराज अहमद जैसे तेज गेंदबाज दुनिया की किसी भी टीम के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो भारत के रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे जबरदस्त गेंदबाज हैं जोकि इंग्लैंड के दौरे पर जाएंगे।

भारत के पास पहले कभी भी ऐसे गेंदबाज नहीं थे
मोहम्मद शमी ने कहा कि ऐसा कभी भी नहीं हुआ है कि भारत के पास टेस्ट क्रिकेट में एक साथ 4-5 तेज गेंदबाज हो और सभी 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल सकने की क्षमता रखते हो। यही वजह है कि मौजूदा भारतीय टीम सबसे खास है। हमारी टीम की गेंदबाजी की खास बा यह है कि हमारे 4-5 तेज गेंदबाज लगातार 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल सकते हैं। आप टीम में इस तरह के एक या दो गेंदबाज तो ढूंढ सकते हैं लेकिन 4-5 गेंदबाज ढूंढ़ना मुश्किल काम है, लेकिन हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं। हम विपक्षी टीम को यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि वह हमारे लिए किस तरह की पिच तैयार करें।

टीम के पास जबरदस्त गेंदबाज
शमी ने कहा कि मुझे नहीं लता है कि हमारे पास पहले इस तरह की तेज गेंदबाजों की जोड़ी थी। हमारे पास कभी भी 4-5 तेज गेंदबाज एक साथ नहीं थे जो ऐसा कर सके। पहले टीमें हमारेखिलाफ आसानी से योजना बना लेती थीं, लेकिन आज ऐसा नहीं है उन्हें अब सोचना पड़ता है। भारत के पास अनुभवी तेज गेंदबाजों के अलावा युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज हैं जिन्हें इंग्लैंड के दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। शमी ने कहा कि बतौर सीनियर हमारी जिम्मेदारी है कि हम युवाओं को यह मौका दें कि वह आसानी से हमसे कुछ भी पूछ सके। हमारी टीम में सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त दोस्ताना माहौल है।

देश का गौरव बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी
टीम के अनुभवी खिलाड़ियों को लेकर शमी ने कहा कि हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ि को अच्छा अनुभव देकर जाएं, जोकि टीम और युवा खिलाड़ियों के काम आए। जरूरी है कि हम अपने देश,कप्तान और बोर्ड को सम्मान दिलाएं। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय टीम मुंबई में क्वारेंटीन है और सभी खिलाड़ी 2 जून को चार्टर प्लेन से रवाना होंगे। भारत का 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मुकाबला है। भारत इसके बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा।

Story first published: Monday, May 31, 2021, 11:53 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+