For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बेटी से लिप किसिंग का डेविड बेकहम ने किया बचाव

बेटी से लिप किसिंग का डेविड बेकहम ने किया बचाव

By Bbc Hindi

ब्रिटिश फ़ुटबॉलर डेविड बेकहम ने अपनी पांच साल की बेटी से लिप किस करने का बचाव किया है. पूर्व मैनचेस्टर यूनाइटेड स्टार बेकहम ने इंस्टाग्राम पर अपनी पांच साल की बेटी हार्पर के साथ लिप किस की तस्वीर डाली थी.

कुछ प्रशंसकों को यह तस्वीर रास नहीं आई और उन्होंने इसके लिए बेकहम की आलोचना की थी.

फ़ेसबुक लाइव इंटरव्यू में बेकहम ने कहा, ''हमलोग अपने बच्चों से प्रेम को दिखाना चाहते हैं.'' डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम को भी पिछले साल अपनी बेटी के साथ लिप किस के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था.

बेकहम ने कहा कि अब उन्हें बेटी के साथ लिप किस के लिए आलोचना झेलनी पड़ी है.

बेटी को कब्र से ढूंढ निकालने वाली मां की हत्या

बेटी के लिए स्टोर से उलझे ट्रंप, हुई आलोचना

उन्होंने कहा, ''मैं अपने सभी बच्चों से लिप पर किस करता हूं. ब्रुकलिन, शायद नहीं. ब्रुकलिन 18 साल का है. उसे थोड़ा अजीब लग सकता है.'' ब्रुकलिन बेकहम के बेटे का नाम है.

उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों से काफ़ी लगाव रखते हैं. बेकहम ने कहा, ''हमलोग अपने बच्चों से प्रेम को दिखाना चाहते हैं और उनकी सुरक्षा चाहते हैं. आपको इस लगाव को देखने के बाद समर्थन करना चाहिए.''

अमरीकी अभिनेत्री हिलेरी डफ़ को भी पिछले साल इसके लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था. उन्होंने अपने बेटे को कैलिफ़ोर्निया के डिज़नीलैंड में किस किया था.

हिलरी डफ़ की दर्जनों लोगों ने आलोचना की थी. तब उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा था कि उनको अपने बेटे को किस करने का हक़ है.

हॉलीवुड की एक और अभिनेत्री जेसिका अल्बा को 2014 में एक सवाल के जवाब में निशाना बनाया गया था. जेसिका ने एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में कहा था, ''अपने बच्चों को लिप किस करने से लोगों को अपमानित महसूस करने की ज़रूरत नहीं है.''

डेविड बेकहम के बेटे ब्रुकलिन फ़ोटोग्राफ़ी में करियर बना रहे हैं. कुछ कला समीक्षकों ने ब्रुकलिन के काम को औसत दर्जे का बताया था. इस पर बेकहम ने कहा कि उन्हें ब्रुकलिन की फ़ोटोग्राफ़ी पर गर्व है.

अपने इंटरव्यू में बेकहम ने कहा, ''14 साल का रोमियो टेनिस खेलना पसंद करता है और 12 साल के क्रूज़ को गाना और गिटार बजाना अच्छा लगता है.''

बेकहम ने कहा कि उनकी पांच साल की बेटी हार्पर ने उनसे एक दिन कहा, ''डैडी मैं शायद फुटबॉल खेलना पसंद करूंगी.'' बेकहम ने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाला था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+