भारत डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप में
भारत के सोमदेवदेवबर्मन और रोहन बोपन्ना ने ब्राज़ील के थॉमस बलूची और रिकार्डो मेलो को हराकर डेविस कप के वर्ल्ड ग्रुप में क्वॉलिफ़ाई किया है.
सोमदेव का स्थान विश्व रैंकिंग में 113 है और उन्होंने वरीयता क्रम में 27वें नंबर के खिलाड़ी थॉमस बलूची को हराया है.
बोपन्ना वरीयता क्रम नें 479वें स्थान पर हैं जबकि उन्होंने एटीपी टूर में 75वाँ स्थान पर रहे रिकार्डो मेलो को हराया.
सोमदेवदेवबर्मन की जीत पर लिएंडर पेस का कहना था कि "आप कह सकते हैं कि सोमदेव ग़लती से जीत गए हैं लेकिन मुझे पता है कि वो इस खेल में कितनी मेहनत कर रहे थे. वो बिना अपना सर्व खोए जीते हैं.दरअसल बलूची को उन्होंने मानसिक तौर पर तोड़ दिया था."
भारतीय टीम के कप्तान शिव प्रकाश मिश्रा ने भी इन खिलाड़ियों की तारीफ़ की और कहा कि उन्होंने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है.
डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप के इस प्ले ऑफ़ में कुल पाँच मुकाबले होते हैं.
इसमें से पहले दो सिंगल्स में भारत की हार हुई लेकिन लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी डबल्स मैच जीत गई.
इसके बाद के रिवर्स सिंगल्स में सोमदेवदेवबर्मन और बोपन्ना ने वरीयता क्रम में अपने से वरिष्ठ ब्राज़िल के खिलाड़ियों को हराकर भारत को 3-2 से जीत दिला दी और इस तरह डेविस कप के वर्ल्ड ग्रुप में भारत क्वॉलिफ़ाई कर गया है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

