'दुनिया रुक गई थी', IPL 2021 में कोविड-19 के अनुभव को याद कर फूट-फूटकर रोया ये कीवी खिलाड़ी
नई दिल्लीः आईपीएल 2021 कोविड-19 के चलते स्थगित हो गया और टिम सीफर्ट उन खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2021 संस्करण के दौरान खुद को इस वायरस की चपेट में पाया था। बीसीसीआई द्वारा टूर्नामेंट को निलंबित करने के बाद, सीफर्ट न्यूजीलैंड नहीं लौट सके क्योंकि वह अपने दोनों प्री आरटी-पीसीआर परीक्षणों में विफल रहे। इस दौरान उनको हल्के से थोड़े ज्यादा लक्ष्ण का सामना करना पड़ा। यहां तक कि जब उनके बाकी राष्ट्रीय साथी स्वदेश लौट आए, तब भी सीफर्ट भारत में ही रहे।

टिम सीफर्ट ने अपना आपा खो दिया-
ब्लैक कैप्स क्रिकेटर ने स्वीकार किया है कि जब रिजल्ट पॉजिटिव आया तो इस पर यकीन करना सबसे मुश्किल काम था। अपना अनुभव साझा करते हुए सीफर्ट ने अपना आपा खो दिया और फूट-फूट कर रोने लगे। अन्य पत्रकारों ने प्रेस कांफ्रेंस में उन्हें खुद को संभालने का समय दिया और मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
1 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सीफर्ट ने कहा, "चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजर ने मुझे पॉजिटिव टेस्ट दिखाया। दुनिया रुक जाती है और मैं वास्तव में नहीं सोच सकता था कि आगे क्या होगा और वह इसका सबसे डरावना हिस्सा था - आप बुरी चीजों के बारे में सुनते हैं और मुझे लगा कि यह मेरे साथ होने वाला है।"
IPL के दौरान जब विराट कोहली ने किया था स्लेज, सूर्यकुमार बोले मुझे अच्छा लगा था

प्लेमिंग और मैकुलम ने की मदद-
पिछले सप्ताह ठीक होने और अपने देश लौटने के बाद सीफर्ट वर्तमान में अपना अनिवार्य 14-दिवसीय पृथकवास पूरा कर रहे हैं। 26 वर्षीय ने कहा कि कैसे ब्रेंडन मैकुलम और स्टीफन फ्लेमिंग ने कठिन दौर में उनकी मदद की।
उन्होंने कहा, "उन्होंने सब कुछ बहुत आसान बना दिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि चीजें सही तरह से आगे बढ़ें और सीएसके प्रबंधन और कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ [टीम सीफर्ट के लिए खेली गई] ने मेरे लिए यह जानना आसान बना दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और जब वह घर आने का समय था, तो वे 'मुझे सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।'
वीडियो यहां पर क्लिक करके देखें

केकेआर का हिस्सा थे पर खेलने का मौका नहीं मिला-
सीफर्ट कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला क्योंकि उनकी टीम ने विशेषज्ञ कीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि कठिन समय में उनकी मदद करने वाली सबसे बड़ी सकारात्मक बातों में से एक यह थी कि वह कुछ महीनों में शादी कर रहे थे। सीफर्ट ने कहा, "मेरी मंगेतर काफी खुश थी कि मैं थोड़ा पहले वापस आ गया हूं इसलिए मैं सभी प्लानिंग में मदद कर सकता हूं।"
कीवी टीम के लिए खेलते हुए अपने करियर में, सीफर्ट ने तीन एकदिवसीय और 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने पांच अर्धशतकों के साथ क्रमशः 33 और 695 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
