Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऋषभ पंत ने लगा दी पूरी ताकत, लेकिन चहल ने कहा- क्यों थक रहे हो?

नई दिल्ली। भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने लाॅकडाउन के बीच भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन चहल को इस बात का थोड़ा दुख होगा कि टिकटाॅक बैन हो गया। चहल टिकटाॅक पर काफी पाॅपुलर थे जिसपर वह आए दिन फनी वीडियो अपलोड करते रहते थे। लेकिन अब उन्हें इंस्टाग्राम का ही सहारा लेना पड़ेगा। चहल ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें ऋषभ पंत बॉक्सिंग करते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में पंत निक वैब के साथ बॉक्सिंग सेशन कर रहे हैं, तो वहीं चहल उनके पास में खड़े होकर उनकी नकल करते हैं। पंत ने पंच लगाने के लिए पूरी ताकत लगा दी लेकिन चहल ने फिर भी उनका मजाक उड़ा दिया। हालांकि ये वीडियो पुराना है। हल ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, पंत भैया क्यों थक रहे हो? वहीं चहल के इस वीडियो पर पंत ने कमेंट्स में जवाब देते हुए लाफिंग ईमोजी बनाए हैं।

बता दें कि कोरोना के कारण भारत में सभी क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। हालांकि, कुछ क्रिकेटरों ने पर्सनली आउटडोर ट्रेनिंग शुरू कर दी है। चहल को मैदान पर आखिरी बार न्यूजीलैंड के दौरे पर देखा गया था, जहां उन्होंने सभी पांचों वनडे और दो टी-20 मैचों में हिस्सा लिया था। टी-20 में उन्हें तीन विकेट झटके तो वनडे में 6 विकेट लिए थे। हालांकि भारत ने वनडे 3-0 से हारा और टी-20 सीरीज 5-0 से जीतने में कामयाब हो गया था। ऋषभ पंत भी दोनों सीरीज में टीम में थे, लेकिन उन्हें वनडे और टी-20 के एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

Story first published: Wednesday, July 1, 2020, 16:35 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+