Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फाफ डु प्लेसिस ने बाउंड्री पर लपका शानदार कैच, देखते ही रह गए सब (VIDEO)

नई दिल्ली। कैच पकड़ा तो मैच पकड़ा। यह कहावत टी20 क्रिकेट में बहुत ही सकीट बैठती है जहां एक गेंद बहुत मायने रखती है। 20 ओवर के इस मैच में गेंदबाज हर गेंद पर रन बचाने की कोशिश करता है। वहीं फील्डर पूरा दम लगाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के पहले मैच ये सब देखने को मिला जब चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस के आलराउंडर हार्दिक पांड्या का बाउंड्री पर शानदाक कैच लपका।

सीएसके ने टाॅस जीता और मुंबई पहले बल्लेबाजी करने उतरी। शुरूआत विस्फोटक रही लेकिन सीएसके के गेंदबाजों ने वापसी कर मुंबई को 162 रनों पर रोक दिया। हालांकि बीच में हार्दिक पांड्या ने जरूर खतरनाक रूप दिखाया लेकिन डु प्लेसिस की शानदार फील्डिंग ने उन्हें भी रोक दिया। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा ने रविंद्र जडेजा को लॉन्ग ऑफ पर शॉट मारा, ऐसा लग रहा था कि ये छ्कका जाएगा, लेकिन डु प्लेसिस ने बाउंड्री पर कैच पकड़ लिया। पांड्या 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि इससे पहले 12वें ओवर में पांड्या ने जडेजा की ही गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए थे। बता दें कि मुंबई ने 9 विकेट गंवाकर सीएसके के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था। कप्तान रोहित शर्मा 12 रन ही बना सके, जबकि क्विटंन डी काॅक ने 20 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली थी। पीयूष चावला ने रोहित को आउट किया था। इसी के साथ चावला इस सीजन का पहला विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही उनके नाम अब आईपीएल में 151 विकेट हो गए। अब वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने हरभजन सिंह (150 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की। टूर्नामेंट में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चावला से आगे अमित मिश्रा और लसिथ मलिंगा हैं।

Story first published: Saturday, September 19, 2020, 23:08 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+