भारत अगर जीतता है, तो यह उनकी सबसे बड़ी टेस्ट सीरीज होगी : अख्तर
Shoaib Akhtar : नई दिल्ली। सिडनी टेस्ट मैच (Test Match) जीतने के लिए टीम इंडिया (Team India) के वीरतापूर्ण प्रयास के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) 15 तारीख को ब्रिस्बेन में होने वाले आखिरी टेस्ट के साथ समापन के लिए तैयार है, और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) को लगता है कि अब भारत के लिए यह ऐतिहासिक सीरीज बनने जा रही है।
अख्तर ने यह भी कहा कि सिडनी टेस्ट में वीरतापूर्ण प्रयासों के बाद, जहां भारत ने चौथी पारी में 131 ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए इस खेल को बचा लिया, अगर मेहमान ब्रिस्बेन टेस्ट में जीत जाते हैं, तो यह उनकी सबसे बड़ी टेस्ट श्रृंखला होगी और शायद खेल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट सीरीज में से एक रहेगी।
उन्होंने कहा, "अब अंतिम चरण में मुझे लगता है कि भारत ने इस श्रृंखला को जीतने के लिए आत्मविश्वास हासिल कर लिया है। हालांकि टीम को मैच से पहले कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उनके खिलाड़ी चोटिल हुए हैं, लेकिन भारतीय बेंच स्ट्रेंथ को यह मानना होगा कि वे ऐसा कर सकते हैं। उन्हें एक आखिरी प्रयास देने की जरूरत है और वे श्रृंखला जीत सकते हैं।'' उन्होंने कहा, ''अगर इस लिहाज से भारत इस सीरीज को जीतता है, तो यह एक बड़ी जीत होगी। मेरे हिसाब से यह टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी सीरीज जीत होगी।''
अख्तर ने तीसरे टेस्ट में भारत की जीत पर कहा, "मुझे लगता है कि सारा श्रेय भारत को जाता है क्योंकि उन्होंने बहुत सारी हिम्मत, बहुत हिम्मत दिखाई है।'' शोएब अख्तर ने कहा कि पूरी टीम, स्पिनर, टेलर, तेज गेंदबाज, बुमराह ने अपनी सारी ऊर्जा लगा दी है, यहां तक कि खुद को भी चोटिल कर लिया है, लेकिन सीरीज को खत्म नहीं होने दिया। रविचंद्रन अश्विन और हनुमा विहारी ने खेल में घायल होने के बावजूद पूरे सत्र में बल्लेबाजी की और सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ कराने के लिए कड़ी मेहनत की।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
