ऑस्ट्रेलिया टीम का संकट गहराया
भारत के ख़िलाफ़ मोहाली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम मुश्किल में हैं. टीम पर फॉलोऑन का संकट मंडरा रहा है. अमित मिश्रा ने शानदार बॉलिंग की है.
पहली पारी में भारत के 469 रनों के जवाब में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया सात विकेट गँवा कर 200 रन पर खेल रहा हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने आज अपने कल के अपने स्कोर 102 रनों पर खेलना शुरू किया और लंच तक तीन अतिरिक्त विकेट गँवा कर सिर्फ 72 रन जोड़ पाया.
ब्रेट ली और शेन वॉटसन 20 और 39 के निजी स्कोर पर मैदान पर डटे हुए हैं. तीसरे दिन के खेल में अभी तक ब्रेड हैडिन, माइकल हसी और कैमरून व्हाइट पवेलियन लोट चुके हैं.
कैमरून व्हाइट और ब्रेड हैडिन ने टीम के स्कोर में महज पाँच और नो रन जोड़े.
अपना पहला टेस्ट खेल रहे अमित मिश्रा ने सात में से तीन विकेट लिए हैं जबकि हरभजन सिंह ने एक विकेट लिए हैं. ईशांत शर्मा के खाते में दो विकेट गए हैं.
ग़ौरतलब है कि दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था चार विकेट के नुक़सान पर 102 रन था.
तीसरे दिन के खेल शुरूआत माइकल हसी ने अपने 37 रन के निजी स्कोर पर खेलना शुरू किया और महज 17 रन जोड़ कर ईशांत शर्मा के गेंद पर आउट हो गए.
दूसरे दिन का खेल
दूसरे दिन के खेल के दौरान सलामी बल्लेबाज़ मैथ्यू हेडन, साइमन कैटिच, कप्तान रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क पवेलियन लौटना पड़ा था. इस सिरीज़ में एक बार फिर हेडन नाकाम रहे और ज़हीर ख़ान ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया.
हेडन अपना खाता भी नहीं खोल पाए. ज़हीर ख़ान के आगे हेडन और ईशांत शर्मा के आगे रिकी पोंटिंग की परेशानी कम नहीं हुई है.
रिकी पोंटिंग को ईशांत शर्मा ने सिर्फ़ पाँच रन के स्कोर पर पवेलियन लौटा दिया.
साइमन कैटिच और माइकल हसी ने पारी संभालने की कोशिश की और तीसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी भी की.
इसके बाद माइकल हसी और माइकल क्लार्क ने पारी संभालने की कोशिश की और रन भी जोड़े. दोनों ने चौथे विकेट की साझेदारी में 40 रन भी जोड़े.
भारत ने अपनी पहली पारी में 469 रनों का स्कोर खड़ा किया है. पहले दिन के हीरो जहाँ सचिन तेंदुलकर के थे, वहीं दूसरा दिन सौरभ गांगुली और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम रहा.
अपना आख़िरी सिरीज़ खेल रहे सौरभ गांगुली ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए टेस्ट करियर का अपना 16वाँ शतक पूरा किया.
भारतीय पारी में सौरभ गांगुली के 102 रनों के अलावा धोनी ने 92, सचिन ने 88, गंभीर ने 67, राहुल द्रविड़ ने 39 और वीरेंदर सहवाग ने 35 रनों का योगदान दिया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications