पारी घोषित, भारत ने 516 का लक्ष्य दिया
मोहाली टेस्ट में भारत ने पारी घोषित कर दी है और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 516 रनों का लक्ष्य दिया है. उसके दो खिलाड़ी आउट हो गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ख़राब रही है और हेडन और कैटिच के रूप में उसके दो विकेट गिर चुके हैं. दोनों विकेट हरभजन सिंह ने लिए.
तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट गँवाए 100 रन बना लिए थे. चौथे दिन गंभीर और सहवाग ने खेल को आगे बढ़ाया. दोनों अच्छी फ़ॉर्म में थे.
गंभीर ने जहाँ अपना शतक पूरा किया तो सहवाग सब शतक बनाते बनाते चूक गए. गंभीर वाइट की गेंद पर 108 रन बनाकर आउट हुए तो सहवाग ने 90 रन बनाए. इसके बाद गांगुली 27 रन बनाकर ली का शिकार हुए.
सचिन तेंदुलकर और धोनी ने मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया. धोनी 68 बनाकर खेल रहे थे लेकिन तभी 65वें ओवर में पारी समाप्ति की घोषणा कर दी गई. भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए.
पहली पारी के आधार पर भारत को 201 रनों की बढ़त मिली हुई थी. इस तरह ऑस्ट्रेलिया के सामने जीतने के लिए 516 रनों का लक्ष्य है.
तीसरा दिन
भारत ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे. तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को फ़ॉलोऑन बचाने के लिए 270 रनों की आवश्यकता थी. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ़ 268 रन ही बना पाई.
लेकिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फ़ॉलोऑन नहीं कराया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेन वॉटसन, माइकल हसी और ब्रेट ली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर पाया.
तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था चार विकेट के नुक़सान पर 102 रन. माइकल हसी पिच पर नाबाद थे. माइकल हसी ने अपना अर्धशतक पूरा तो किया लेकिन इसके ठीक बाद 54 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट ईशांत शर्मा को मिला.
ब्रैड हैडिन को नौ रन पर हरभजन सिंह ने और कैमरून व्हाइट को पाँच रन पर अमित मिश्रा ने क्लीन बोल्ड कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने अपने सात विकेट सिर्फ़ 167 रन पर गँवा दिए थे.
शेन वॉटसन और ली ने अहम साझेदारी की
लेकिन इसके बाद शेन वॉटसन का संयम और ब्रेट ली के साथ उनकी साझेदारी ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई. दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई.
ब्रेट ली 35 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर आउट हुए. इसके कुछ देर बाद शेन वॉटसन भी 78 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें अमित मिश्रा ने एलबीडब्लू आउट किया.
भारत की ओर से अमित मिश्रा ने सर्वाधिक पाँच विकेट लिए, हरभजन सिंह और ईशांत शर्मा को दो-दो विकेट मिले. जबकि ज़हीर ख़ान के खाते में सिर्फ़ एक विकेट आया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications