Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL में RCB से खेलना चाहते हैं इंग्लैंड के फुटबॉलर हैरी केन, जानें क्या बोले कोहली

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल के दुनिया भर में फैन्स हैं। वहीं इस लीग में कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फैन फॉलोइंग न सिर्फ भारत में है बल्कि इंग्लैंड के कई दिग्गज खिलाड़ियों के बीच भी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर यह खिलाड़ी अक्सर इस फ्रैंचाइजी को लेकर अपने तरीके से सपोर्ट दिखाते रहते हैं। इस बीच इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर हैरी केन ने अपनी बल्लेबाजी स्किल्स का एक वीडियो शेयर किया है और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कप्तान विराट कोहली को टैग कर सवाल किया कि क्या उन्हें आरसीबी की टीम में जगह मिल सकती है।

हैरी केन के सवाल का जवाब खुद कप्तान विराट कोहली ने दिया। उल्लेखनीय है हैरी केन न सिर्फ अच्छे फुटबॉलर हैं बल्कि क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करते नजर आते हैं।

और पढ़ें: NZ vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को छूट देना न्यूजीलैंड को पड़ा भारी, 7वें खिलाड़ी को हुआ कोरोना

अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए हैरी केन ने लिखा,'मुझे लगता है कि मैं टी20 में एक अच्छी पारी खेल सकता हूं। क्या आईपीएल के अगले सीजन में मेरे लिये कोई जगह बन सकती है, आरसीबी और विराट कोहली?'

वहीं उनके इस सवाल पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने हंसते हुए लिखा,' हाहा! बेहतरीन स्किल्स दोस्त, हो सकता है कि हम आपको टीम में काउंटर अटैक करने वाले खिलाड़ी के रूप में शामिल कर सकते हैं।'
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्हें जवाब देते हुए लिखा कि जर्सी नंबर 10 आपके लिये दुरुस्त रहेगी?

और पढ़ें: AUS vs IND: शतक लगाने के बाद बोले स्मिथ, 3 दिन पहले हुआ कुछ ऐसा कि वापस मिली लय

गौरतलब है कि प्रीमियर लीग के इस सीजन में वह अब तक 9 मैचों में 7 गोल कर चुके हैं। इस लीग में टॉटनहम क्लब के लिये खेलने वाले हैरी केन की गिनती दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकर के रूप में की जाती है और उनके अच्छे प्रदर्शन के चलते उनकी टीम लीग में टॉप पर काबिज है।

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के फुटबॉलर हैरी केन में काफी अच्छी दोस्ती है। हैरी केन 2019 विश्व कप के दौरान कोहली से मिलने पहुंचे थे जहां पर उन्होंने टीम को अपनी शुभकामनायें दी थी।

देखें वीडियो:

Story first published: Saturday, November 28, 2020, 17:11 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+