गुड न्यूज: भारत-पाकिस्तान विश्वकप मैच डीडी पर आयेगा लाइव
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि भारत-पाकिस्तान के विश्वकप मैच का अब सीधा प्रसारण डीडी यानी दूरदर्शन भी करेगा। केबल आप्रेटर लाइव मैच नहीं दिखा पायेंगे क्योंकि हाईकोर्ट ने मैचों की लाइव फीड केबल ऑपरेटरों से साझा करने से दूरदर्शन को प्रतिबंधित करने के आदेश पर मंगलवार को रोक लगा दी।
मालूम हो कि विश्वकप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से ही है और यह मैच 15 फरवरी को खेला जायेगा। इस मैच की एडवांस बुकिंग जारी है और कहा जा रहा है कि इस मैच की टिकट पाने के लिए लोग मारा-मारी कर रहे हैं।
भारत-पाकिस्तान विश्वकप मैच डीडी पर आयेगा लाइव
गौरतलब है कि न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रसार भारती की अपील पर सुनवाई के लिए हामी भरते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और स्टार इंडिया लिमिटेड से जवाब तलब किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में प्रसार भारती को मैचों की लाइव फीड केबल ऑपरेटरों से साझा करने से रोक दिया था।
दोनों ही देशों में क्रिकेट एक धर्म की तरह पूजा जाता है और हमेशा से ही दोनों मैंचों के क्रिकेट मुकाबले लोगों के बीच सुर्खियां बने रहते हैं। इसलिए लोग 15 फरवरी का शिद्दत से इंतजार कर रहे हैं। यहां आपको यह भी बताते चले कि आजतक विश्वकप में एक बार भी पाकिस्तान ने भारत को हराया नहीं देखते हैं कि इस बार भी यह प्रथा कायम रहती है या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
