Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: राहुल के बजाय इस खिलाड़ी से ओपनिंग कराना चाहते हैं बांगर, कहा- खुद को कर चुके हैं साबित

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी के चलते कप्तान विराट कोहली आये दिन ओपनिंग में नई जोड़ियों को मौका दे रहे हैं। वनडे सीरीज के दौरान जहां शिखर धवन के साथ मयंक आग्रवाल और शुबमन गिल से ओपनिंग कराई गई थी तो वहीं टी20 क्रिकेट के पहले मैच में केएल राहुल से ओपनिंग कराई गई। केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और कैनबरा के मैदान पर जहां एक छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे तो वहीं दूसरे छोर से उन्होंने 37 गेंदों में अपना 11वां अतंर्राष्ट्रीय टी20 शतक जड़ने का काम किया।

हालांकि केएल राहुल की शानदार पारी के बावजूद भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का मानना है कि टी20 प्रारूप में भारतीय टीम को केएल राहुल के बजाय मयंक अग्रवाल से ओपनिंग कराना चाहिये जबकि केएल राहुल मध्य क्रम में बेहतर प्रदर्शन कर पायेंगे।

और पढ़ें: AUS vs IND: 'हम LoopHole ढूंढने में माहिर', कनकशन विवाद पर मांजरेकर ने भारतीय टीम पर ही कसा तंज

स्टार स्पोर्टस के शो गेम प्लान में बात करते हुए बांगर ने कहा,' रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ओपनिंग का सवाल काफी पेंचिदा हो जाता है। मेरा मानना है कि टी20 प्रारूप में भारतीय टीम को शिखर धवन के साथ मयंक अग्रवाल को ओपन कराना चाहिये। शिखर धवन टीम के लिये ओपनिंग में एक तरफ रहेंगे। हालांकि यह देखना होगा कि टीम राहुल के साथ ही जाने का फैसला करती है या फिर बदलाव करती है क्योंकि पहले मैच में उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया है।'

संजय बांगर का मानना है कि राहुल भारतीय टीम के मध्यक्रम में ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे। वनडे क्रिकेट में 2019 विश्व कप के दौरान जब धवन चोटिल हुए थे तो उन्हें 4 नंबर से प्रमोट कर के ओपनिंग कराया जाने लगा। आगे चलकर जब ऋषभ पंत संघर्ष करते नजर आये तो उन्होंने मध्यक्रम में 5 नंबर पर बल्लेबाजी की और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारियां निभाते हुए कई अच्छी पारियां खेली।

और पढ़ें: 2nd T20: सिडनी मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका, बाहर हो सकते हैं एरॉन फिंच

वहीं पर टी20 क्रिकेट की बात की जाये तो केएल राहुल ने ओपनिंग में शानदार खेल दिखाया है। आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिये बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाये और 670 रनों के साथ ऑरेंज कैप हासिल किया।

बांगर ने आगे कहा,' केएल राहुल ने अपनी शानदार पारियों से पहले भी भारतीय टीम के लिये नंबर 5 पर खुद को उपयोगी साबित किया है लेकिन मेरा मानना है कि भारतीय टीम को शिखर धवन के साथ मयंक अग्रवाल को ओपनिंग में मौका देना चाहिये।'

Story first published: Saturday, December 5, 2020, 17:19 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+