IND vs ENG: विराट कोहली की रणनीतियों को समझना है मुश्किल- संजय मांजरेकर
नई दिल्लीः संजय मांजरेकर का कहना है कि वे भारतीय टीम के चयन और रणनीति पर निराश हैं जो की इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान देखी गई।
कोहली पिता बनने की लंबी छुट्टियों को काटकर टीम में आ गए हैं लेकिन भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में बनी जीत की लय को बरकरार नहीं रख सकी। यह विराट कोहली की कप्तानी में भारत की लगातार चौथी टेस्ट हार है।
मांजरेकर का कहना है कि कोहली ने गेंदबाजी के दौरान कुछ गलत फैसले लिए।
संजय मांजरेकर ने ESPNCricinfo से बात करते हुए कहा, "मैं ये नहीं कहूंगा कि भारत ने बहुत बड़ी गलतियां की। शायद टीम का चयन भी ठीक-ठाक था। लोग अब कुलदीप यादव के बारे में इसलिए बातें कर रहे हैं क्योंकि शाहबाज नदीम ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की है। यह उनके लिए टेलर-मेड पिच थी। लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने गलत लाइन पर बॉलिंग की। वह ऑफ स्टंप के बाहर से गेंद करने पर काफी अच्छे बॉलर होते हैं और जब वे ऐसा करते हैं तो यह विपक्षी बल्लेबाज को परेशानी में डालता है।"
मांजरेकर ने कहा कि ऐसी ही परिस्थितियों में विराट कोहली को समझना मुश्किल हो जाता है, उनकी रणनीति और टीम चयन भी समझना कठिन काम है।
मांजरेकर ने कहा कि इंग्लैंड ने भारत ने काफी बेहतर तरीके से योजना बनाई। मांजरेकर ने कहा कि भारत को अब दूसरे टेस्ट में वापसी करनी होगी जो इसी पिच पर 13 फरवरी से शुरू हो रहा है।
असल में भारतीय टीम वह लग ही नहीं रही है जो गाबा में फतेह करके लौटी थी। भारत में आने के बाद से टीम में वो ताजगी नदारद है जो डाउन अंडर के तीन टेस्ट मैचों में दिखी थी और फिर से कोहली के फैसलों पर वही पुराने सवाल उठ रहे है। या ये भी हो सकता है कि शायद पहला टेस्ट भारत को अपने ही घर की परिस्थितियां समझने में लग गया है। कोरोना काल में यह पहला इंटरनेशनल मैच है जो भारत ने अपनी जमीन पर खेला है। दूसरे टेस्ट तक हमारे सामने पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
