Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नसीरुद्दीन शाह ने बताई अपनी ऑल-टाइम इंडिया प्लेइंग XI, सचिन के ऊपर द्रविड़ को चुना

नई दिल्लीः दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपने शानदार करियर में कई फिल्मों में दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। उन्होंने कुछ क्रिकेट पर आधारित फिल्में भी की जिनमें 'इकबाल' नामक फिल्म काफी चर्चाओं में रही है।

इसके अलावा उनकी एक फिल्म थी 'चमत्कार' (1992) जिसमें नसीर ने ने मार्को नामक एक भूत की भूमिका निभाई जो अपने जादू से एक क्रिकेट मैच का पासा पलट देता है। नसीरुद्दीन ने 1988 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के साथ भी मालामाल में भी स्क्रीन साझा की।

नसीरुद्दीन की प्लेइंग इलेवन-

नसीरुद्दीन की प्लेइंग इलेवन-

एक स्थापित अभिनेता होने के साथ-साथ, वह एक क्रिकेट खेल के इतिहास और हाल की घटनाओं से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। अभिनेता ने हाल ही में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ सहित कई पूर्व खिलाड़ियों की अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन को पूरा किया। उन्होंने वर्तमान युग के किसी भी क्रिकेटर को नहीं चुना और फिल्म कंपेनियन को दिए एक साक्षात्कार में अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया।

किसी आधुनिक क्रिकेटर को नहीं चुना-

किसी आधुनिक क्रिकेटर को नहीं चुना-

उन्होंने वीनू मांकड़ और फारूख इंजीनियर की शुरुआती जोड़ी को चुना, इसके बाद क्रमशः सचिन और द्रविड़ को नंबर 3 और नंबर 4 पर रखा। उन्होंने मंसूर अली खान, पॉली उमरीगर, जी विश्वनाथ और कपिल देव को अपने दल में शामिल किया। और, उन्होंने मोहम्मद निसार / अमर सिंह, बिशन सिंह बेदी और बल्लू पावलंकर को अपने पसंदीदा गेंदबाजी विकल्पों के रूप में देखा।

IPL 2020: हार्दिक पांड्या ने कहा- मैंने मान लिया है चोट मेरे काम का हिस्सा रहेंगी

द्रविड़ और सचिन के बीच चुना-

द्रविड़ और सचिन के बीच चुना-

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बीच चयन करने के लिए कहने पर, नसीरुद्दीन ने तपाक से द्रविड़ से नाम लिया। "किसी भी दिन द्रविड़," उन्होंने जवाब दिया। साक्षात्कार के दौरान, 70 वर्षीय शाह को वर्तमान पीढ़ी के अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम देने के लिए भी कहा गया। नसीरुद्दीन ने सबसे अच्छे आधुनिक स्पिनरों में से एक रविचंद्रन अश्विन को चुना।

नसीरुद्दीन शाह की ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन: वीनू मांकड़, फारुख इंजीनियर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, मंसूर अली खान, पोली उमरीगर, जी विश्वनाथ, कपिल देव, मोहम्मद निसार / अमर सिंह, बिशन सिंह बेदी, बल्लू पवलंकर

Story first published: Wednesday, September 16, 2020, 19:06 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+