बीसीसीआई ने की नेशनल जूनियर सेलेक्शन कमेटी के नए सदस्यों की घोषणा
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को जूनियर चयन समिति की नियुक्ति की घोषणा की। समिति में शरत श्रीधरन, पथिक पटेल, रानादेब बोस, किशन मोहन और हविंदर सिंह सोढ़ी शामिल हैं।
शरथ चयनकर्ताओं के अध्यक्ष होंगे। बीसीसीआई ने कहा, 'तमिलनाडु के पूर्व कप्तान शरथ श्रीधरन समिति की अध्यक्षता करेंगे।
समिति इस प्रकार है:
1. शरथ श्रीधरन (दक्षिण क्षेत्र) - अध्यक्ष
2. पथिक पटेल (पश्चिम क्षेत्र)
3. रानादेब बोस (पूर्वी क्षेत्र)
4. किशन मोहन (उत्तरी क्षेत्र)
5. हरविंदर सिंह सोढ़ी (मध्य क्षेत्र)
शरथ तमिलनाडु के लिए 100 रणजी ट्रॉफी मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने 15 साल के लंबे घरेलू करियर में 139 प्रथम श्रेणी मैचों में 51.17 के प्रभावशाली औसत के साथ 27 शतक और 42 अर्धशतक सहित 8700 रन बनाए। उन्होंने 100 से अधिक लिस्ट ए गेम भी खेले, जिसमें 3000 से अधिक रन बनाए। वह बीसीसीआई के मैच रेफरी भी रह चुके हैं।
इसके अलावा रानादेब बोस ने भी बंगाल को रिप्रजेंट किया है और वे 91 फर्स्ट क्लास मैचों में 317 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने बंगाल के लिए अपना अंतिम मैच तमिलनाडु के खिलाफ खेला था जो दिसम्बर 2011 में खेला गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
