Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमित मिश्रा ने रोकी मुंबई इंडियंस की पारी, रोहित एंड कंपनी के खिलाफ डाला यादगार स्पैल

चेन्नईः एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम में मुकाबला दो बराबर की टीमों की टक्कर की तरह से लिया जा रहा था। ये दोनों टीमें पिछले सीजन में फाइनल में भी एक-दूसरे से टकराई थी और बाजी रोहित शर्मा एंड कंपनी के हाथ लगी थी। इस बार दिल्ली की टीम वानखेड़े स्टेडियम से चेन्नई आ गई है और उसके स्पिनर अमित मिश्रा ने मुंबई इंडियंस की बैटिंग की खामी को फिर से खोल कर रख दिया है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए शानदार शुरुआत की थी क्योंकि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने पॉवरप्ले में स्कोर 50 पार पहुंचा दिया था। इससे पहले क्विंटन डिकॉक 1 ही रन बनाकर स्टोइनिस के शिकार हो गए थे। इसके बाद टीम के 67 रनों के स्कोर पर सूर्यकुमार भी आउट हो गए। उन्होंने 15 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। यहां रोहित से काफी उम्मीदें थी लेकिन अब अमित मिश्रा का शो शुरू हो चुका था।

मिश्रा पर आगे बढ़कर छक्का लगाने के प्रयास में रोहित 44 रनों पर बाउंड्री पर कैच आउट हुए। इसके बाद अगली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या भी रोहित के अंदाज में बाउंड्री पर लपके गए। हार्दिक खाता भी नहीं खोल पाए। दोनों ही बल्लेबाजों का कैच स्टीव स्मिथ ने लिया।

इसके बाद मिश्रा का अगला शिकार बने कीरोन पोलार्ड जो केवल 2 ही रन बनाकर खूबसूरत गुगली पर पगबाधा हो गए। मिश्रा यहां पर 3 ओवरों में 3 विकेट लेकर मुंबई की गाड़ी को थाम चुके थे।

इसके बाद मिश्रा का अंतिम ओवर बचाकर रखा गया और ईशान किशन ने धीरे-धीरे क्रीज पर जमना शुरू कर दिया लेकिन मिश्रा के चौथे ओवर में किशन भी बोल्ड हो गए और अमित को 4 ओवरों में 24 रन खर्च करके 4 शानदार विकेट मिले। मिश्रा की इस शानदार गेंदबाजी के चलते मुंबई इंडियंस की पारी 137 रनों पर सिमट गई।

Story first published: Tuesday, April 20, 2021, 21:39 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+