T-20 विश्वकप के लिए ICC से एक महीने का समय मांगेगा BCCI
नई दिल्ली। बीसीसीआई की जनरल बॉडी ने शनिवार को आईपीएल को यूएई में आयोजित कराने का फैसला लिया है, इसके साथ ही फैसला लिया गया है कि आईसीसी से टी-20 विश्वकप के आयोजन के लिए कोरोना महामारी की स्थिति का आंकलन करने के लिए एक महीने का समय मांगा जाएगा। जून माह के अंत में भारत में कोरोना की स्थिति को देखते हुए विश्वकप को लेकर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि शनिवार को बीसीसीआई की एसजीएम की ऑनलाइन बैठक हुई जोकि तकरीबन 50 मिनट तक चली। इस बैठक में सभी सदस्यों ने दोनों ही एजेंडे को अपनी अनुमति दे दी है।
बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एसजीएम के सभी सदस्य चाहते हैं कि टी-20 विश्वकप भारत में ही हो। विश्वकप का आयोजन भारत में अक्टूबर माह के अंत में हो लेकिन अभी इसपर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई के प्रतिनिधि सौरव गांगुली और जय शाह 1 जुलाई तक की मोहलत मांगेंगे, जिसके बाद टी-20 विश्वकप पर अंतिम फैसला लिया जा सके। फिलहाल देश में जो स्वास्थ्य की स्थिति है उसे देखते हुए कोई भी अंतिम फैसला नहीं लिया जा सकता है।
आईसीसी चाहता है कि उसे कर से मुक्ति दी जाए, लेकिन बीसीसीआई के अधिकारी कहना है कि हमे सरकार के नियमों का पालन करना होगा। लेकिन अगर टी-20 विश्वकप भारत में होता है तो इसका मतलब है कि हर किसी को लाभ होगा। लेकिन मई के माह में हम अक्टूबर में हालात कैसे होंगे इसपर कुछ नहीं कह सकते हैं। लिहाजा हमे अभी और समय चाहिए। बीसीसीआई ने यह भी साफ किया है कि अगर पाकिस्तान की सीरीज के चलते इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो भी हम किसी बोर्ड से खिलाड़ियों को रिलीज करने की विनती नहीं करेंगे। हमारी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हम आईपीएल के बाकी के बचे हुए 31 मैचों को कराए, इसके बाद बाकी की चीजों का खयाल रखा जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
